IBN7 IBN7

विधानसभा में देर से पहुंचने पर मंत्री जी को पड़ी फटकार

Posted on Feb 27, 2013 at 06:31pm IST | Updated Feb 27, 2013 at 06:44pm IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में देर से आने के लिए चिकित्सा और स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी की बुधवार को काफी किरकिरी हुई। मांझी के देर से आने पर विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने उनकी जमकर क्लास ली और कहा कि मंत्री जी यह ठीक नहीं है। आपके ही विभाग का पहला सवाल था। उत्तर आप ही को देना था फिर भी आप देर से आए।

इसपर स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने सदन में झेंपते हुए कहा कि जाम में फंस गया था इसलिए देर हुई। संसदीय कार्यमंत्री आजम खान ने मंत्री का बचाव किया और कहा कि जाम की वजह से देरी हुई। इस पर नेता विपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने चुटकी ली और कहा कि जब सरकार ही जाम में फंसेगी तो वह जनता का क्या ख्याल रखेगी।

विधानसभा में देर से पहुंचने पर मंत्री जी को पड़ी फटकार

आजम खान ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का नाम लिए बगैर तपाक से कहा कि लोकतंत्र और तानाशाही में यही फर्क है। लोकतंत्र में जाम लगते हैं और तानाशाही में सडकों पर पानी डाला जाता है, खुशबू डाली जाती है और सडकों से सभी को हटा दिया जाता है। इस पर बीजेपी विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह ने भी चुटकी ली और कहा कि यह पता नहीं किस जाम की बात कर रहे हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Lucknow, Uttar Pradesh, Up Assembly, Late, UP Minister



पिछली खबर
इंदौर जिले में दस महीने में 139 रेप: गृह मंत्री
अगली खबर
पंजाब में पकड़ा गया बब्बर खालसा का आतंकवादी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7