नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम गुरुवार को देश का 82वां आम बजट पेश करेंगे। यह उनका अपना आठवां बजट होगा, जो पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा रिकार्ड 10 बार प्रस्तुत किए गए बजट से दो कम है। अगस्त 1947 में आजादी हासिल करने के बाद देश में अब तक 25 मंत्रियों ने वित्त प्रभार संभाला है। इस दौरान 81 बार बजट पेश किए गए, जिनमें से 65 साधारण सालाना बजट थे, 12 अंतरिम बजट थे और चार विशेष अवसर के बजट थे, जिसे छोटा बजट भी कहा जाता है।
मोरारजी देसाई ने आठ बार साधारण और दो बार अंतरिम बजट पेश किया था, जिससे उनका आंकड़ा 10 हो गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। गुरुवार को बजट प्रस्तुत करने के बाद चिदंबरम अपने पूर्ववर्ती प्रणब मुखर्जी के आठ बजट पेश करने के आंकड़े की बराबरी कर लेंगे। प्रणब मुखर्जी अब राष्ट्रपति हैं।

प्रधानमंत्री रहते हुए वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार रखने वाले और एक-एक बार बजट प्रस्तुत करने वालों में हैं जवाहर लाल नेहरू, उनकी पुत्री इंदिरा गांधी और उनके नाती राजीव गांधी। चरण सिंह, एन डी तिवारी, मधु दंडवते, एस बी चव्हाण और सचिंद्र चौधरी ने भी एक-एक बार बजट प्रस्तुत किया। आजादी के बाद बने 25 वित्त मंत्रियों में से वित्त प्रभार संभालने वाले दो नेताओं इंदर कुमार गुजराल और हेमवती नंदन बहुगुणा को अत्यधिक छोटे कार्यकाल के कारण बजट प्रस्तुत करने का अवसर नहीं मिल पाया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: New Delhi, Budget, P Chidambaram








कमेंट्स
0