IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

MP में BJP मजबूत, यूपी-बिहार में कांटे की टक्कर

Posted on Feb 20, 2009 at 09:29pm IST | Updated Feb 20, 2009 at 11:14pm IST

ब्यूरो रिपोर्ट। IBN7 ने सीएसडीएस के साथ मिलकर देश का सबसे बड़ा पोल करवाया। इस पोल में 23 राज्यों से 16 हजारों लोगों की राय ली। देश के सबसे बडे़ पोल से साफ है कि अगर इस समय उत्तर प्रदेश में मतदान हुए तो कांग्रेस को 17 फीसदी वोट मिलेंगे, जबकि 19 फीसदी बीजेपी, 25-25 फीसदी बीएसपी और एसपी को जबकि 14 फीसदी वोट शेयर अन्य के खाते में जुड़ेंगे।

राज्य सरकार के कामकाज से संतुष्ट होने के सवाल पर करीब 49 फीसदी लोगों ने बताया कि वो 2007 में मुलायम सरकार से संतुष्ट थे जबकि 35 फीसदी असंतुष्ट, वहीं मायावती सरकार से खुश लोगों का प्रतिशत 55 है और 26 फीसदी लोग नाखुश हैं।

मुस्लिम वोटरों की बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में 20 प्रतिशत, बीएसपी के साथ 12 जबकि समाजवादी पार्टी के साथ 57 फीसदी मुसलमान हैं।




मायावती के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर सिर्फ 4 फीसदी लोग ही उनके साथ खड़े दिखे। उसमें भी दलित 12 फीसदी और गैर दलित 2 फीसदी लोगों ने समर्थन किया।

बिहार में मिले आंकड़ों पर भरोसा करें तो एनडीए और यूपीए के बीच कांटे की टक्कर है। सर्वे के मुताबिक दोनों गठबंधन को 42-42 फीसदी वोट शेयर मिलेंगे। जबकि एलजेपी को 5 और अन्य के खाते में 11 फीसदी वोट शेयर जाएंगे।

राज्य सरकार के कामकाज से संतुष्ट होने के सवाल पर करीब 40 फीसदी लोग 2004 के आरजेडी सरकार से बहुत संतुष्ट दिखे। जबकि 6 फीसदी संतुष्ट और 48 फीसदी असंतुष्ट। वहीं 56 फीसदी लोग इस समय के नीतीश सरकार से बहुत ज्यादा खुश हैं, 29 फीसदी खुश और 12 प्रतिशत नाखुश हैं।

मध्य प्रदेश की बात करें तो कांग्रेस को 36 प्रतिशत वोट मिलेंगे यानी विधानसभा चुनाव से 4 फीसदी ज्यादा, वहीं बीजेपी को 46 फीसदी समर्थन हासिल है जो कि विधानसभा चुनाव से 8 फीसदी ज्यादा है। वहीं बीएसपी को 4 फीसदी का नुकसान होता दिख रहा है और उसे 5 फीसदी वोट मिलेंगे।

एमपी में राज्य सरकार के कामकाज से संतुष्ट रहने वाले लोगों की तादाद भी बढ़ी है। 2004 में जहां 65 फीसदी लोग राज्य सरकार से खुश थे, वहीं अब 82 प्रतिशत लोग शिवराज सरकार से संतुष्ट हैं। वहीं 56 फीसदी लोग इस समय के नीतीश सरकार से बहुत ज्यादा खुश हैं, 29 फीसदी खुश और 12 प्रतिशत नाखुश हैं।

मध्य प्रदेश की बात करें तो कांग्रेस को 36 प्रतिशत वोट मिलेंगे यानी विधानसभा चुनाव से 4 फीसदी ज्यादा, वहीं बीजेपी को 46 फीसदी समर्थन हासिल है जो कि विधानसभा चुनाव से 8 फीसदी ज्यादा है। वहीं बीएसपी को 4 फीसदी का नुकसान होता दिख रहा है और उसे 5 फीसदी वोट मिलेंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Poll, 2009, Sabse Bada Poll



पिछली खबर
1962 का चुनाव नेहरू की जिंदगी का आखिरी चुनाव
अगली खबर
जस्टिस के खिलाफ मोर्चा, 58सांसदों ने पेश किया प्रस्ताव

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

सीबीआई का दावा, तलवार दंपति ने की आरुषि की हत्या

बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपियों राजेश व नूपुर तलवार के खिलाफ मंगलवार को गाजियाबाद की एक अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हुई। 22:46 PM, May 22, 2012

सरकार पर पेट्रोल-डीजल महंगा करने का दबाव बढ़ा

संसद सत्र खत्म होते ही पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल ताजा संकट डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत के चलते पैदा हुआ है। इस वक्त एक डॉलर 55 रुपए 45 पैसे का हो गया है जो ऐतिहासिक गिरावट है। 21:53 PM, May 22, 2012

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश में आतंकवादी ढेर

रक्षा मामलों के जनसम्पर्क अधिकारी कर्नल आर. के. पाल्टा ने एक बयान में कहा कि गंभीर इलाके में तैनात सैनिकों ने तीन से चार लोगों को हथियार के साथ नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ते देखा। 17:47 PM, May 22, 2012

आरुषि मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील आर.के. सैनी ने विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एस. लाल से कहा कि तलवार दम्पत्ति अपनी बेटी की हत्या व अपराध स्थल से सबूत मिटाने के दोषी हैं। 17:26 PM, May 22, 2012

बताए सरकार, कितना सही है टीवी पर निर्मल दरबार

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने टेलीविजन पर चले रहे निर्मल बाबा के कार्यक्रम को लेकर केन्द्र सरकार से 16 जुलाई तक अपना पक्ष रखने को कहा है। 15:52 PM, May 22, 2012

NRHM घोटाला: मायावती के करीबी अफसर जांच के घेरे में

यूपी में केंद्र की NRHM योजना में हुए हजारों करोड़ के घोटाले और इसे लेकर हुई हत्याओं के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पसंदीदा और करीबी अधिकारी भी सीबीआई की जांच के घेरे में आते दिख रहे हैं। 13:25 PM, May 22, 2012

ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को लोकसभा में श्रद्धांजलि

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के हुई ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। 13:03 PM, May 22, 2012

यूपी में गर्मी और तपिश का दौर जारी, पारा 45 डिग्री के पार

बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 45.3, वाराणसी का 44.0, बांदा का 44.0 और राजधानी लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11:39 AM, May 22, 2012
IBN7