IBN7 IBN7

[+] 205 और खबरें

जस्टिस के खिलाफ मोर्चा, 58सांसदों ने पेश किया प्रस्ताव

Posted on Feb 20, 2009 at 09:38pm IST

नई दिल्ली। राज्यसभा के 58 सांसदों ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौमित्र सेन को महाभियोग के जरिए हटाए जाने के लिए शुक्रवार को सदन में एक प्रस्ताव पेश किया। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन ने भी भ्रष्टाचार के आरोपी न्यायाधीश सेन को हटाए जाने की सिफारिश की है।

राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी को संबोधित इस प्रस्ताव में कहा गया है कि इस सदन को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौमित्र सेन को निम्नलिखित दुराचरणों के आधार पर महाभियोग के इस प्रस्ताव को पास करने पर विचार करना चाहिए।

1. कलकत्ता उच्च न्यायालय की ओर से नियुक्त रिसीवर के रूप में प्राप्त की गई बड़ी राशि का दुरुपयोग किया गया।




2. पैसे के दुरुपयोग के बारे में कलकत्ता उच्च न्यायालय में गलत आंकड़े पेश किए।

न्यायमूर्ति सेन को हटाए जाने के लिए प्रधान न्यायाधीश बालाकृष्णन द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे पत्र की प्रति भी इस प्रस्ताव के साथ लगाई गई है।

प्रधानमंत्री को 4 अगस्त 2007 को लिखे एक पत्र में प्रधान न्यायाधीश ने कहा था कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने सेन के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Justice, Balakrishnan



पिछली खबर
MP में BJP मजबूत, यूपी-बिहार में कांटे की टक्कर
अगली खबर
11 साल से छले जा रहे हैं यूपी के 1900 मदरसे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7