भारी पड़ा ओबामा की जीत का जश्न

विवादों में बर्लुस्कोनी

AP
बर्लुस्कोनी पर लगने वाले आरोपों की फेहरिस्त काफी लंबी है। आरोप यह है कि पिछले साल 4 नवंबर को जब बराक ओबामा ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीता था, उस रात बर्लुस्कोनी ने रोम स्थित अपने घर में चार मॉडलों को शानदार पार्टी दी। उनमें से एक का दावा है कि बर्लुस्कोनी उस रात उसके साथ हमबिस्तर भी हुए। यह दावा करने वाली एक्स शो गर्ल का नाम है पैत्रिजिया दी अदारा। पैत्रिजिया का कहना है कि उसके पास बर्लुस्कोनी के बेडरूम में रात गुजारने के सबूत भी हैं। उसने बर्लुस्कोनी के साथ हुई बातचीत को टेप कर लिया था और उनके बेडरूम में फोटो भी खींची थी। लेकिन बर्लुस्कोनी ने कहा है कि उन्हों फंसाने की कोशिशें की जा रही हैं। दरअसल वे ऐसे नहीं है। इस महिला को एक अधिकारी ने षंडयंत्र के तरत यह सब कहलवाया है। (एपी)

कमेंट्स

0

अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *