मुक्केबाजों ने इतिहास रचा, जीते 6 स्वर्ण

एक और जीत

ओलिम्पिक पदक विजेता विजेंदर सिंह की अगुआई में भारतीय बॉक्सरों ने पांचवीं राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में छह स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारत के छह मुक्केबाज अपने-अपने वर्गों के फाइनल में पहुंचे थे और इन सभी 6 मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीता। विजेंदर ने 75 किग्रा मिडिलवेट वर्ग में, दिनेश कुमार ने 81 किग्रा लाइट हैवीवेट वर्ग में, परमजीत समोटा ने 91 किग्रा सुपर हैवीवेट वर्ग में, जय भगवान ने 60 किग्रा लाइटवेट वर्ग में, सुरंजय सिंह ने 52 किग्रा के फ्लाईवेट वर्ग में और अमनदीप ने 49 किग्रा के लाइट फ्लाईवेट वर्ग में स्वर्ण जीते। (एपी)

कमेंट्स

0

अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *