IBN7IBN7

नीतीश ने कीर्ति आजाद को बोलने नहीं दिया, बीजेपी नाराज

Published on May 19, 2013 at 20:29
0 IBNKhabar

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिकारियों के साथ बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद को बोलने की इजाजत नहीं दी। इस पर भाजपा नेता बिफर पड़े। मुख्यमंत्री अपनी 'सेवा यात्रा' के दौरान दरभंगा में एक बैठक में अधिकारियों से बात कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने बीच में टोका-टाकी की। इस पर नीतीश ने उन्हें शांत रहने और कार्यवाही को ध्यान से सुनने के लिए कहा।

इसके बाद भाजपा नेता ने अपनी राय रखने के लिए एक मौका देने की मांग की। भाजपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री के इस रवैये को जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन के लिए बुरा संकेत माना। बिहार में जदयू और भाजपा की गठबंधन सरकार है।

मोदी के करीबी शाह को BJP ने सौंपी यूपी की कमान

Published on May 19, 2013 at 19:44 | Updated May 19, 2013 at 22:17
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते बीजेपी ने अपनी रणनीति पर तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत पार्टी में लोकप्रिय चेहरा बन नरेंद्र मोदी के करीबियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। पार्टी ने मोदी के करीबी अमित शाह को यूपी की बागडोर सौंपी है। इसके अलावा वरुण गांधी को पश्चिम बंगाल बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव और हिंदी पट्टी के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो को ध्यान में रखते हुए राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों के नामों का आज एलान कर दिया। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अमित शाह को सबसे महत्वपूर्ण और बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बागडोर सौपी गई है। वरिष्ठ नेता अनंत कुमार को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राज्यों के प्रभारियों के अलावा विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के प्रभारियों और सहप्रभारियों की भी घोषणा की है। राजनाथ ने पिछले महीने घोषित की गई अपनी नई टीम मे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय राजनीति मे उतारने के बाद उनके करीबी माने जाने वाले गुजरात के नेता अमित शाह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सबसे बड़े और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपी है।

UP: ब्लास्ट आरोपी की मौत में 42 पर FIR, जांच CBI से

Published on May 19, 2013 at 15:49 | Updated May 19, 2013 at 18:02
0 IBNKhabar

लखनऊ। यूपी में सीरियल बम धमाके के आरोपी खालिद मुजाहिद की मौत मामले में तत्कालीन डीजीपी विक्रम सिंह, तत्कालीन एडीजी बृजलाल समेत 42 लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश का मामला दर्ज किया गया है। यूपी सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश भी की है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फैजाबाद जिला कचहरी विस्फोट के आरोपी खालिद मुजाहिद के परिवार की मांग पर उसकी मौत की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री के इस आदेश की आधिकारिक जानकारी दी। सरकार के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद खालिद के परिजन जो पहले शव लेने से इंकार कर रहे थे, अब शव लेकर अपने गृह जनपद जौनपुर चले गए हैं।

राहुल ने चांडी की पीठ थपथपाई, लेफ्ट को जमकर कोसा

Published on May 18, 2013 at 22:24
0 IBNKhabar

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी की सराहना की और माकपा को आत्मालोचन और अपनी विचारधारा पर पुनर्विचार करने को कहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चेन्निथला की राज्यव्यापी यात्रा के समापन के मौके पर आयोजित एक समारोह को राहुल ने संबोधित किया। यह यात्रा राज्य के सभी 140 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी है।

सेंट्रल स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि विपक्ष अपनी विचारधारा का कांग्रेस के विरुद्ध आक्रमण और हिंसा में सुनियोजित तरीके से अपनी विचारधारा का इस्तेमाल करता है। दुनिया ने साम्यवाद से मुंह मोड़ लिया है। यहां तक कि चीन का भी साम्यवाद पर एक अलग ही नजरिया है। सोवियत संघ इतिहास हो चुका है और रूस में साम्यवाद का नामोनिशान नहीं रहा। माकपा को आत्मालोचन करना चाहिए।

बेनी का सपा पर निशाना,'70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'

Published on May 18, 2013 at 21:24
0 IBNKhabar

लखनऊ। केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर राज्य में 17 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि '70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'। उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।

अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले बेनी ने आज लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अखिलेश सरकार का यह निर्णय 70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली जैसा है। मुसलमानों को झांसा देकर भाजपा से दोस्ती निभाने की पोल खुलते देख सपा सरकार ने यह निर्णय किया है।

'कांग्रेस के लिए सीबीआई तोता, बाकी के लिए गिद्ध'

Published on May 18, 2013 at 15:45
0 IBNKhabar

लखनऊ। कोयला घोटाले में धीमी जांच के लिए सीबीआई को कटघरे मे खड़ा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि सीबीआई कांग्रेस के लिए पिंजरे का तोता है लेकिन बाकी के लिए गिद्ध है।

बीजेपी महामंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे का तोता बताकर सटीक टिप्पणी की है, लेकिन यह भी सच है कि यह जांच एजेंसी केवल कांग्रेस के लिए तोता है बाकी के लिए गिद्ध है। उन्होंने कहा कि रेलवे घूसकांड में रेल मंत्री पवन बंसल का इस्तीफा ले लिया गया। आनन-फानन मे गिरफ्तारियां भी हो गईं, लेकिन कोयला घोटाले मे अभी तक किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, 28 मंत्री शामिल

Published on May 18, 2013 at 15:32
0 IBNKhabar

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 28 मंत्रियों को शामिल किया। पांच दिनों पुरानी सिद्धारमैया सरकार में शामिल 28 मंत्रियों में से 20 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, जबकि बाकी राज्य मंत्री होंगे। कर्नाटक के राज्यपाल हंस राज भारद्वाज ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सिद्धारमैया ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्य में नौ साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी है।

कैबिनेट मंत्री: आर. वी. देशपांडे, शमानूर शिवशंकरप्पा, टी. बी. जयचंद्र, रामलिंगा रेड्डी, प्रकाश हुक्के री, कमरुल इस्लाम, एच. के. पाटील, वी. श्रीनिवास प्रसाद, एच. सी. महादेवप्पा, एच. एस. महादेवा प्रसाद, के. जे. जॉर्ज, विनय कुमार सोराके, रामनाथ राय, बाबूराव चिंचनासुर, एम. एच. अम्बरीश, शिवराज थंगाडागी, यू. टी. खादर, एम. बी. पाटील, सतीश झारकिहोली और एच. अंजानेया।

सिद्धू के बयान पर BJP बोली, अच्छे कमेंटेटर हैं नवजोत

Published on May 17, 2013 at 20:56
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने स्पॉट फिंक्सिंग प्रकरण में अपने सांसद पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे नवजोत सिंह सिद्धू के विवादास्पद बयान से किनारा करते हुए आज कहा कि वह अच्छे कमेंटेटर हैं।

सिद्धू ने आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में तीन क्रिकेटरों के पकड़े जाने और आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर कहा है कि जब इतने घोटालों के बावजूद संसद पवित्र है तो स्पॉट फिक्सिंग के बाद आईपीएल को ‘इंडियन पाप लीग’ कैसे कहा जा सकता है।

PM को बचाने के लिए ली गई अश्विनी की बलि: शाहनवाज

Published on May 17, 2013 at 20:42 | Updated May 17, 2013 at 21:18
0 IBNKhabar

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यहां शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बचाने के लिए अश्विनी कुमार से इस्तीफा लिया गया है। बीजेपी के मध्य प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में हुसैन ने कहा कि कोयला और रेलवे में रिश्वत के मामले में पिछले दिनों कांग्रेस के दो केंद्रीय मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है। इससे कांग्रेस की बत्ती गुल होने वाली है।

हुसैन ने आगे कहा कि बीजेपी ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले को उठाया था और भ्रष्टाचार के मामले में जबावदेही प्रधानमंत्री पर डाली गई थी। जिस समय कोयला ब्लॉक का आवंटन हुआ, मंत्रालय उनके प्रभार में था।

अजीत सरकार हत्याकांड में पप्पू यादव समेत 3 बरी

Published on May 17, 2013 at 20:23
0 IBNKhabar

पटना। बिहार में मार्क्सदवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक अजीत सरकार की हत्या के मामले में पटना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और पूर्व विधायक राजन तिवारी सहित तीन लोगों को आरोपमुक्त कर दिया।

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति वी एन सिन्हा और न्यायमूर्ति अमरेश कुमार लाल की दो सदस्यीय खंडपीठ ने सरकार हत्याकांड मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पप्पू यादव, राजन तिवारी और अनिल यादव को संदेह का लाभ देते हुए आरोपमुक्त करने का फैसला सुनाया। इस मामले में तिवारी और अनिल पहले से ही जमानत पर थे।

उल्लेखनीय है कि विधायक अजीत सरकार की हत्या 14 जून 1998 को कर दी गई थी। निचली अदालत ने पप्पू यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।





IBN7IBN7
####TWITTER####
ibnliveibnlive

ऑटो

टॉप ड्राइव में देखिए इस हफ्ते क्या-क्या हुआ कार और बाइक के बाजार में। मर्सडिज की जीएल 350 लग्जरी एसयूवी लॉन्च हुई है इसके अलावा कई गाड़ियों की जानकारियां।
दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार ‘लैम्बोर्गिनी’ लेकर आई है ऐसी कॉंसेप्ट लग्जरी सुपरकार जिसे देखकर दिल कह उठेगा वाह कार है! लैम्बोर्गिनी की ये नई सुपरकार है ‘लैम्बोर्गिनी इगोस्टा’।
एक्साइज ड्यूटी से राहत के लिए ऑटो कंपनियों ने एसयूवी प्रोडक्शन को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी में बड़े बदलाव किए है।
ibnliveibnlive