


प्रधानमंत्री ने अपने निवास 7 रेसकोर्ट रोड पर एक डिनर दिया। इस डिनर में सरकार के सहयोगी दल टीएमसी और डीएमके नहीं शामिल नहीं थे। मगर वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अप्रत्याशित मेहमान थे।
10:55 PM, May 22, 2012इसमें कोई शक नहीं कि आईपीएल ने क्रिकेट का मैदान बदला है। क्रिकेट का बाजार बदला है, लेकिन हमारा एजेंडा साफ है क्रिकेट का कैरेक्टर न खराब हो।
10:17 PM, May 18, 2012एजेंडा साफ है कि सचिन को राजनीति में मत घसीटो...बात करने के लिए हमारे साथ हैं बीजेपी के शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस के रशीद मसूद और आईबीएन लोकमत के एडीटर निखिल वागले।
09:14 PM, May 16, 2012हमारा एजेंडा साफ है कि आईपीएल को फिक्सिंग से बचाने के लिए उठाने होंगे कड़े कदम। बात करने के लिए हमारे साथ हैं सुप्रीम कोर्ट के वकील राहुल मेहरा, क्रिकेटर आकाश चोपड़ा, हमारे क्रिकेट एक्सपर्ट मनिंदर सिहं और हमारे स्पोर्टस एडीटर अभिषेक दुबे।
09:31 PM, May 15, 2012हमारे संसदीय लोकतंत्र ने 60 साल पूरे कर लिए हैं। ये देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। मगर कार्टून से नेताओं का खौफ इस उपलब्धि के नाम पर धब्बा है। हमारा एजेंडा साफ है लोकतंत्र के लिए अभिव्यक्ति की आजादी जरूरी है।
10:22 PM, May 14, 2012विवाद उठने के बाद किताब तैयार करने वाली कमेटी के दो सदस्यों योगेंद्र यादव और सुहास फलसीकर ने कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। इन लोगों का कहना है कि कार्टून छापने का मकसद बाबा साहब का अपमान करना नहीं था।
10:49 PM, May 11, 2012मध्यप्रदेश में एक अफसर के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। 5 हजार करोड़ के मेडिकल घोटाले में यूपी के स्वास्थ्य सचिव की गिरफ्तारी हुई। अवैध ढ़ंग से हुई एक डील में गृहमंत्री के बेटे का नाम आना और उस पर गृहमंत्री की संसद में सफाई देना...सवाल ये है कि लोकपाल के लिए सरकार को और किस दिन का इंतजार है।
10:10 PM, May 10, 2012ऐसा नहीं हैं कि सरकार को गेहूं की बंपर फसल का अनुमान नहीं था। ऐसे में अगर गेहूं खुले में बर्बाद हो रहा है तो जिम्मेदार सरकार है। सवाल है कि फिर सरकार गरीबों के लिए फूड सिक्योरिटी के दावे किस मुंह से करती है?
11:07 PM, May 09, 2012इसे बीजेपी की बेबसी कहें या आंतरिक लोकतंत्र का अतिरेक। बीजेपी के क्षेत्रीय गढ़ उसके केंद्रीय नेतृत्व पर भारी पड़ रहे हैं। हमारा एजेंडा साफ है पार्टी में अनुशासन का चाल चरित्र बदले बीजेपी?
10:26 PM, May 08, 2012आज एजेंडा में बात गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की, गुजरात दंगों का दाग मोदी का पीछा नहीं छोड़ रहा है। दंगो की जांच कर रही एसआईटी ने भले ही मोदी को क्लीन चिट दे दी हो, लेकिन एमाइकस क्यूरी राजू राम चंद्रन की रिपोर्ट ने इस क्लीन चिट पर सवाल खड़ा कर दिया है?
10:52 PM, May 07, 2012महाराष्ट्र के 15 से ज्यादा जिले इस वक्त पानी के संकट से जूझ रहे हैं। हाल ये है कि लोगों को घर बार छोड़ कर दूसरे इलाकों का रुख करना पड़ रहा है। सरकार खुद मान रही है कि ये सूखे जैसे हालात हैं। ये समस्या पिछले कई सालों से गर्मियों की शुरुआत में सर उठाती है।
10:12 PM, May 04, 2012एजेंडा में आज बात राष्ट्रपति चुनाव पर बढ़ी सरगर्मियों की। ममता बनर्जी इस वक्त दिल्ली में हैं और उनकी मुलाकातों का दौर जारी है। ममता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के अलावा सोनिया के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से भी मुलाकात की है।
10:22 PM, May 03, 2012छोटे पर्दे पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट लेकर आ रहे हैं एक खास कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’। इस शो को रविवार की सुबह 11 बजे दिखाया जाएगा।
09:55 PM, May 01, 2012मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर जमकर सियासत हो रही है। सचिन के राज्यसभा सांसद मनोनीत किए जाने की संवैधानिकता पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।
09:46 PM, Apr 30, 2012एजेंडा में आज फिर बात बोफोर्स पर मचे बवाल की। बोफोर्स सौदे में हुए नए खुलासे की गूंज संसद के दोनों सदनों में सुनाई दे रही है। बीजेपी और लेफ्ट दोनो बोफोर्स सौदे की दोबारा जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की मांग कर रहे हैं।
10:09 PM, Apr 26, 2012


