लोकतंत्र का कर्मयुद्ध शुरू हो चुका है लेकिन पूरे देश में जो सियासी माहौल बना है उसमें ये नेताओं की बजाए अपराधियों का अखाड़ा बनता जा रहा है। एक अहम सवाल आईबीएन 7 और हिन्दुस्तान आपके सामने रख रहा है कि लोकतंत्र की बुनियाद कैसी रखना चाहते हैं आप। छेड़ी गई है जुर्म की दुनिया में गोते लगा चुके ऐसे ही अपराधियों के खिलाफ एक मुहिम जिसके जरिये आपको किया जाएगा होशियार।
बजरंग बली, महाबली और..... बाहुबली डी पी यादव! 
देश भर में चल रहे चुनावी मेले में वोटिंग का पांचवां यानी आखिरी चरण 13 मई को है लेकिन आम इंसान की किस्मत तो देखिए प्रत्याशियों की फेहरिस्त में माफिया के नाम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। डी पी यादव एक ऐसा बाहुबली है जिसका नाम सुनने के बाद ये जानने की जरूरत नहीं होगी कि आखिर उस पर कितने और कैसे मुकदमे दर्ज हैं।

हत्यारोपों से घिरे कादिर राणा को वोट दोगे? 
कादिर राणा मौके की नजाकत देख कर पार्टी बदलने में माहिर हैं।

हत्यारोपी पप्पू ने मां को मैदान में उतारा 
पप्पू यादव पर 11 मुकदमे दर्ज हैं, इसमें हत्या और लूट जैसे संगीन मामले शामिल हैं।

सामूहिक नरसंहार का आरोपी सपा से प्रत्याशी 
यूपी की हमीरपुर-महोबा से बाहुबली अशोक सिंह चंदेल जनता से वोट मांग रहा है।

गेस्ट हाउस कांड के आरोपी को ही माया ने दिया टिकट 
एक वक्त मुलायम का करीबी रहा ये बाहुबली अब मायावती के हाथी पर सवार है।

हत्या के केस में फंसा है बसपा प्रत्याशी 
मोहम्मद अली शेख पर हत्या में शामिल होने और साजिश छुपाने का आरोप लगा था।

कल का इनामी बदमाश आज BSP प्रत्याशी 
धनंजय बीएसपी के टिकट पर जौनपुर से संसद तक पहुंचने की तैयारी में है।

बुद्ध की धरती से वोट मांग रहा है हिस्ट्रीशीटर 
अपराधी एक बार फिर आम आदमी से वोट मांगने के लिए हाथ जोड़ कर खड़े हैं।

बीएसपी का प्रत्याशी 33 मामलों का दागी 
हाजी पर हत्या और सर्कस की लड़कियों के यौन शोषण समेत 33 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

सफेद कपड़ों में काला इतिहास यानि गिरीश पासी 
इलाके में गिरीश के नाम का डंका बजता है और पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर कहलाते हैं।

आजमगढ़ का माफिया बना बीजेपी उम्मीदवार 
रमाकांत यादव कहते हैं कि किसी गरीब की मदद करना अपराध है तो मैं अपराधी हूं।

शहाबुद्दीन जेल में, पत्नी पूरे करेगी ‘अधूरे काम’ 
पिछले 15 सालों से मोहम्मद शहाबुद्दीन सीवान की लोकसभा सीट से सांसद है।





























