डब्लूएचओ ने 11 जून 2009 को ही स्वाइन फ्लू (इनफ्लूएंजा एच1एन1) को महामारी घोषित कर दिया था। मालूम हो कि दुनियाभर में करीब 1000 लोगों की स्वाइन फ्लू से जान जा चुकी है। भारत में स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है। इस सेक्शन में आप इससे जुड़ी हर खबर विस्तार से पढ़ सकते हैं।
स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 3,917 हुई
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि दुनिया भर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या अब तक 3,917 हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में सबसे ज्यादा 2,948 लोगों की जान गई है। पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 362 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि अब तक महामारी घोषित हो चुकी स्वाइन फ्लू के कुल 318,925 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

कर्नाटक: स्वाइन फ्लू से अब तक 86 की मौत
राज्य में स्वाइन फ्लू से हुई 86 मौतों में से 63 मौतें बेंगलुरू में हुई हैं।

नागपुर: स्वाइन फ्लू ने ली एक और जान
नागपुर में मंगलवार को अन्य 12 लोगों के भी फ्लू होने की पुष्टि की गई है।

नागपुर: एच1एन1 फ्लू से एक और व्यक्ति की मौत
महाराष्ट्र में इससे मरने वालों की कुल संख्या 98 हो गयी है।

9 महीने की बच्ची की एच1एन1 फ्लू से मौत
मुंबई में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 21 और महाराष्ट्र में 91 हो गई।

स्वाइन फ्लू: कर्नाटक में मृतक संख्या 64 हुई
स्वाइन फ्लू की वजह से बैंगलुरू में एक और कोलर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कर्नाटक: स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 53 हुई
अब तक राज्य में स्वाइन फ्लू के 686 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

पुणे में स्वाइन फ्लू ने ली तीन और की जान
शहर में लोनवाला इलाके के आस-पास सभी स्कूलों को बंद कर दिया है।

स्वाइन फ्लू का कहर जारी, 4 और की जान गई
मुंबई, पुणे, बैंगलोर और दिल्ली में आज स्वाइन फ्लू से एक-एक मौत हुई है।

‘कैसे रुके स्वाइन फ्लू, कुछ राज्य सुनते ही नहीं’
गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि राज्यों ने स्वाइन फ्लू से निपटने में पूरी तत्परता नहीं दिखाई।

स्वाइन फ्लू का कहर जारी, मौत का आंकड़ा 26 हुआ 
ये खतरनाक वायरस देशभर में अबतक 26 लोगों की जान ले चुका है।

स्वाइन फ्लू को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी
स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

स्वाइन फ्लू का कहर जारी, पुणे में 1 और मौत 
देश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का तादाद अब 23 हो गई है।


























