प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी पारी का पहला आम बजट आने वाला है। आम आदमी महंगाई के बोझ के नीचे दबा है। रसोई का खर्च उठाना भारी पड़ रहा है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से उनकी बस इतनी गुहार है कि कुछ ऐसा करिए कि कम से कम चौका-चूल्हा तो आराम से चलता रहे। दो वक्त की रोटी आसानी से मयस्सर हो।
बजट के बुलडोजर ने ढहाया अपने फ्लैट का सपना
बजट में सर्विस टैक्स का बुलडोजर चला और हजारों लोगों के सपने चकनाचूर हो गए। घर बनाने का गणित गड़बड़ा गया। नया मकान खरीदने पर अब एक मोटी रकम सरकार को सर्विस टैक्स के नाम पर चुकानी होगी। प्रणब दा के इस फैसले से रियल एस्टेट इंडस्ट्री में हड़कंप मचा है। आने वाले दिनों में फ्लैट बुकिंग ठप होने का अंदेशा बढ़ गया है। बहुतों को नहीं पता कि प्रणब दादा ने इस बजट में घर की कुल कीमत के 34 फीसदी पर सर्विस टैक्स थोप दिया है। वो भी मामूली नहीं बल्कि 10.3 फीसदी।

बजट पर यूपीए दो फाड़, दादा से खफा हुईं दीदी
वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी वापस लेने के पक्ष में नहीं हैं।

दादा का खट्टा-मीठा बजट: टैक्स में छूट, तेल में लूट 
देश के वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज आम बजट 2010-11 लोकसभा में पेश कर दिया।

दीदी के बाद आज दादा से दरियादिली की उम्मीद
आम आदमी बजट में आयकर छूट की सीमा बढ़ने की उम्मीद कर रहा है।

दीदी ने दिखाई दरियादिली, दिया ममतामयी बजट
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा में साल 2010 का रेल बजट पेश कर दिया।

देखें: बजट से उम्मीद, और ना बढ़े टैक्स का बोझ 
मुंबई में छोटे कारोबारी उम्मीद कर रहे हैं कि टैक्स का बोझ न बढ़े।

देखें: देश का पेट भरने वालों का पेट खाली 
पानी की कमी और महंगाई ने पंजाब के किसानों की भी कमर तोड़ दी है।

देखें: जनता की सेहत पर ध्यान दे सरकार 
दूरदराज के इलाकों में बीमारियां थोक में हैं मगर दवाएं नदारद है।

देखें: हर दिल मांगे एक अपना हो आशियाना 
मंदी से पार पा चुका भारत का रियल इस्टेट सेक्टर फिर से उठ खडा हुआ है।

देखें: वित्तमंत्री से बजट में जनता को क्या है आस 
नौकरीपेशा आदमी को बेसब्री से बजट का इंतजार होता है।































