बाबरी मस्जिद तोड़ने की परिस्थितियों की जांच के लिए बनाए गए लिब्राहन आयोग ने आखिरकार 17 साल बाद मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद तोड़े जाने के बाद गठित इस आयोग का कार्यकाल 48 बार बढ़ाया गया और ये भारतीय इतिहास का सबसे लंबे समय तक चलने वाला आयोग साबित हुआ। इस रिपोर्ट के बाद से सियासी माहौल गरमा गया है।
सरकार ने 13 पेज की एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश की
लिब्राहन कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा तैयार की गई 13 पेज की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) में किसी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई की बात नहीं कही है। एटीआर में कहा गया कि दोषियों को सख्त सजा देने के लिए कानून बनेगा। इसमें देश में कम्यूनल हार्मोनी की बात कही है। एटीर के मुताबिक बाबरी मस्जिद से जुड़े मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाई जाएगी।

राज्यसभा में लगे जय श्री राम- या अली के नारे, धक्का-मुक्की फोटो
बीजेपी ने रिपोर्ट के इस तरह लीक होने पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

देखें: 6 दिसंबर 92 को क्या हुआ, कैसे हुआ 
बाबरी मस्जिद तोड़े जाने के बाद गठित इस आयोग का कार्यकाल 48 बार बढ़ाया गया।

अटल नहीं हैं बाबरी ध्वंस के गुनहगार, न राव हैं क्लीन
वाजपेयी के बारे में रिपोर्ट में कही नहीं कहा गया कि वे ध्वंस के लिए जिम्मेदार हैं।

लिब्राहन की रिपोर्ट में मुस्लिम नेताओं पर भी निशाना 
क्या इस विवाद को लटकाए रखने के जिम्मेदार मुस्लिम नेता भी हैं? इस पर अपनी राय दें।

रिपोर्ट लीक क्यों हुई? भाजपा ने गिनाए तीन कारण!
स्वराज ने इस मौके पर रिपोर्ट लीक होने के तीन कारण गिनाए

मैं क्या मूर्ख हूं जो रिपोर्ट लीक करूंगाः चिदंबरम
रिपोर्ट लीक होने से जस्टिस लिब्राहन भी काफी नाराज हैं।

राम मंदिर का निर्माण मेरे जीवन की साध: आडवाणी
आडवाणी ने कहा, "मैं अयोध्या आंदोलन से जुड़कर खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।

अटल के नाम से लिब्राहन आयोग के वकील हैरान 
वकील का कहना है कि वाजपेयी के का नाम जोड़े जाने से वह आश्चर्यचकित हैं।

लिब्राहन रिपोर्ट लीक होने पर BJP सख्त, लोकसभा स्थगित
रिपोर्ट में अटल, आडवाणी और जोशी को ढांचा गिराए जाने में दोषी पाया गया है।

अटल, आडवाणी और जोशी बाबरी ध्वंस के दोषी 
एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि उसके पास कमीशन की पूरी रिपोर्ट है।

आखिर कौन है बाबरी मस्जिद का फाइलखोर? 
सरकार ने इन दस्तावेजों की गुमशुदगी का ठीकरा एक मर चुके इंसान के सिर फोड़ दिया है।

लिब्राहम रिपोर्ट पर बीजेपी को घेरने के लिए माथापच्ची 
इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री निवास पर हुई बैठक में लिब्राहन रिपोर्ट को लेकर चर्चा हुई।

आडवाणी नहीं बाबरी ध्वंस के मुख्य गुनहगार!
इस रिपोर्ट में विनय कटियार, उमा भारती, और मुरली मनोहर जोशी को दोषी बताया गया है।


























