किसकी बनेगी सरकार और कौन बनेगा प्रधानमंत्री। इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए आईबीएन 7 और सीएसडीएस ने की अब तक का सबसे बड़ी और सबसे विश्वसनीय पोस्ट पोल नेशनल इलेक्शन स्टडी।
UPA सबसे बड़ा गठबंधन, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी! 
किसकी बनेगी सरकार और कौन बनेगा प्रधानमंत्री। इससे पहले की 16 तारीख को वोटों की गिनती शुरू हो इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए आईबीएन 7 और सीएसडीएस ने की अब तक का सबसे बड़ी और सबसे विश्वसनीय पोस्ट पोल नेशनल इलेक्शन स्टडी। स्टडी के नतीजों को मानें तो यूपीए लोकसभा चुनाव-2009 में सबसे बड़ा गठबंधन और कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। कांग्रेस गठबंधन यानि यूपीए को 185 से 205, बीजेपी गठबंधन यानि एनडीए को 165 से 185 , थर्ड फ्रंट को 110 से 130 तथा फोर्थ फ्रंट यानि लालू-मुलायम और पासवान की जोड़ी को 25-35 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य जिसमें बीजेडी भी शामिल हैं 20-30 सीट जीतता दिख रहा है।

IBN7 सर्वे: यूपी में माया का जलवा बरकरार
सर्वे के मुताबिक यूपी में BSP को 30 फीसदी वोट मिले, तो SP को 25 फीसदी मिले हैं।

IBN7 सर्वे: प. बंगाल में लेफ्ट का किला बरकरार
सर्वें के मुताबिक BJP को 7 और लेफ्ट को 48 फीसदी लोगों का वोट मिला है।

IBN7 सर्वे: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर भारी BJP
सर्वे के मुताबिक बीजेपी ने कांग्रेस पर 8 फीसदी की बढ़त हासिल की है।

IBN7 सर्वे: दिल्ली नहीं छोड़ रही हाथ का साथ
सर्वे के मुताबिक पिछले कई साल से विपक्ष में बैठी बीजेपी के वोट 9 फीसदी कम हुए हैं।

IBN7 सर्वे: हरियाणा में BJP-INLD की हालत बुरी
सर्वे के मुताबिक बीजेपी और आईएनएलडी को14 फीसदी वोटों का घाटा हो रहा है।

IBN7 सर्वे: MP में बीजेपी शाइनिंग बनी रहेगी
सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर बीजेपी को 47 फीसदी वोट मिले।

IBN7 सर्वे: केरल में कांग्रेस के लिए खुशखबरी
सर्वें में बीजेपी को 6 और अन्य को पांच प्रतिशत वोट मिलते नजर आ रहे हैं।

IBN7 सर्वे: महाराष्ट्र में कांग्रेस -गठबंधन आगे
सर्वे में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 32 फीसदी तक वोट मिल रहे हैं।

IBN7 सर्वे: बिहार नें लालू का किला ढह रहा है
सर्वे में NDA को 41, RJD और LJP को मिलाकर 28 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है।

IBN7 सर्वे: कर्नाटक में BJP को फायदा
सर्वे में कांग्रेस को 36 फीसदी तो बीजेपी को 40 फीसदी वोट हासिल हुए हैं।

IBN7 सर्वे: उड़ीसा में बरकरार नवीन का जादू
सर्वे में कांग्रेस को 37 फीसदी वोट मिल रहे हैं और उसे तीन फीसदी का नुकसान हुआ है।

























