मनोरंजन चैनल COLORS पर साजिद खान लेकर आए हैं साजिद सुपरस्टार। इस शो में साजिद खान बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को अपने सवालों के जाल में फंसाते हैं।
100 लड़कियों का दिल तोड़ चुके हैं विवेक 
विवेक ओबराय ने फिल्म ‘कंपनी’ से बॉलीवुड में एन्ट्री की। मनोरंजन चैनल ‘कलर्स’ के सुपरहिट कार्यक्रम साजिद सुपर स्टार में साजिद के कुछ सवालों से विवेक शरमा गए लेकिन साजिद ने हंस-हंसकर विवेक से जाना उनकी जिन्दगी की हर एक राज।कम ही लोग जानते होंगे कि साजिद खान और विवेक एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। साजिद की मानें तो विवेक की कॉलेज लाइफ में लगभग 40 गर्लफ्रेन्ड थीं।




























