कहते हैं हंसने से व्यक्ति की उम्र बढ़ती है। तो फिर देर किस बात की शुरू कर दीजिए हंसना। हंसी रोको तो जानूं में हम आपके लिए हंसी का फुव्वारा लेकर आए हैं। इस हंसी के फुव्वारे में शामिल होकर आप अपनी टेंशन को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।
संता अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर जा रहा था।
पुलिस: पता नहीं है क्या कि तीन लोगों की सवारी पर फाइन लगता है।
संता: पता है सर, इसीलिए तो एक को वापस छोड़ने जा रहे हैं।