ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • IPL-5
FacebookTwitterGooglePlus
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • धर्म-कर्म
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBNIBN7IBN LokmatCNBC-TV18CNBC AwaazMYTV
IBN7IBN7
  • IBN7 स्पेशल

गंगा- उद्गम से अंत तक

'गंगा-उद्गम से अंत तक' संवाददाता बहार दत्त की डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। इसमें गंगा के उद्गम स्थल से लेकर गंगासागर तक गंगा के स्वरूपों को दिखाया गया है।

म्यूजिक माइस्ट्रो

बॉलीवुड संगीत को कई सितारों ने ऊपर उठाया। IBN7 आपके लिए इसी पर म्यूजिक माइस्ट्रो नाम से एक शो लेकर आया है। इसमें आरडी बर्मन, एसडी बर्मन सरीखे संगीत के बड़े नाम शामिल किए जाते हैं। देखिए शो

जागा हिंदुस्तान

15 अगस्त यानी आजादी की सालगिरह के मौके पर आईबीएन अपनी खास पेशकश ‘जागा हिंदुस्तान’ के जरिए रोशनी डाल रहा है उन तमाम आंदोलनों पर जब आम भारतीयों ने आंदोलन की कमान अपने हाथ में ली और देश में बड़ा बदलाव आया। इसी कड़ी में इस बार बात हुई भारत छोड़ो आंदोलन की।

हेल्दी है तो हिट है

पुरानी कहावत है कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। अंग्रेजी में भी कहा जाता है हेल्थ इज वेल्थ। लेकिन वेल्थ की चाह में शुरू हुई जिंदगी की भागदौड़ में हेल्थ को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। नतीजा छोटी-छोटी परेशानियां बड़ी बीमारियों में बदल जाती हैं। हमारे इस स्पेशल शो में आप जानेंगे कि कैसे रहें इन बीमारियों से दूर, फिट और हेल्दी।

सचिन के बारे में सब कुछ

शतकों के शहंशाह सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान क्रिकेट के तकरीबन हर रिकॉर्ड को सचिन ने अपने नाम कर लिया है। एक लाइन में कहें तो उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाने लगा है। सचिन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर आईबीएन7 की विशेष प्रस्तुति में पढ़िए कैसे एक आम खिलाड़ी इंसान से भगवान का दर्जा पा जाता है।

ताजमहल नहीं, ममी महल

ताजमहल जिसे शाहजहां ने मुहब्बत की निशानी के बतौर दुनिया को दिया। जिसे टैगोर ने वक्त के गाल पर ठहरा हुआ आंसू कहा। जिसकी खूबसूरती इस कदर तिलिस्मी है कि हर कोई ठगा सा रह जाता है। यूं तो ये एक मकबरा है, लेकिन यहां पहुंचकर ख्यालों में मौत नहीं जिंदगी नाचने लगती है।

7 स्पेशल

IBN7 पर सोमवार से शनिवार तक दोपहर 3.30 बजे और शाम 7.30 बजे आने वाला आधे घंटे का ये खास कार्यक्रम समर्पित है धर्म-कर्म, अध्यात्म, पौराणिक महत्व की चीजों और आस्था से जुड़े प्रतीकों को।

क्या एलियंस एक हकीकत हैं?

यदाकदा हमें एक सवाल कचोटता रहता है कि क्या एलियंस का कोई अस्तित्व है भी या ये सिर्फ किताबों, किस्सों या फिल्मों का मसाला भर हैं। आईबीएन7 ने की है इस पर खास पड़ताल।

कंकाल की जिंदगी

तीन दशकों तक मिथक बना रहा वो। दुनिया को जो कुछ उसने दिया वो पूरी सदी में किसी ने नहीं दिया। उसे देख कर लोग चीखते थे। उसे छूने की लिए जान की बाजी लगा देते थे। लेकिन अपनी उसी जिंदगी में उसने देखा कि उसकी चीजों की नीलामी हो रही है। उस पर ऐसे आरोप लग रहे हैं जिनसे गुजरना नर्क के बराबर है। फिर भी वो जीता रहा। एक कंकाल की जिंदगी।

विकिलीक्स के खुलासे

विकिलीक्स लगातार अमेरिकी को मुश्किल में डालने वाले खुलासे कर रहा है। पूर्व में अमेरिकी इराक युद्ध से जुड़े खुलासे करने वाले विकिलीक्स ने एक बार फिर नए खुलासे किए हैं जो अमेरिकी की लगातार किरकिरी कर रहे हैं।

प्यार की मशीन

अगर आपकी कोई गर्लफेंड नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं। अगर आपको कोई लड़की पसंद है और वो हां नहीं कर रही तो फिक्र मत कीजिए। अब रोबोट आपसे प्यार करेंगे। आपकी भावनाओं की कद्र भी करेंगे।

इंडियन स्पोर्ट्स लीजेंड

बीता कल हमें आज बुलंदी के साथ आगे बढ़ने की ताकत देता है। कॉमनवेल्थ खेल इस बार दिल्ली में हो रहे हैं। ऐसे में हम कैसे भूल सकते हैं उन शूरवीरों को जो भारतीय खेल को विश्व मानचित्र पर लाए। आईबीएन सेवन ऐसे ही शूरवीरों को सलाम कर रहा है अपने खास कार्यक्रम इंडियन स्पोर्ट्स लीजेंड के जरिए।

IPL: बवाल दर बवाल

टी-20 का सबसे धमाकेदार रूप इंडियन प्रीमियर लीग पहले बना इंडियन पैसा लीग, फिर इंडियन पंगा लीग और अब इंडियन पॉलिटिक्स लीग। पिटारा खुल चुका है और एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। आईपीएल विवाद से जुड़ा हर खुलासा, हर छोटी-बड़ी खबर और मैदान के बाहर इस हो रहे खेल का पूरा ब्यौरा देखें इस स्पेशल में।

ऑपरेशन ग्रीन हंट

नक्सलियों के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकारों का सबसे बड़ा ऑपरेशन ‘ऑपरेशन ग्रीन हंट’ शुरू हो चुका है। लेकिन उससे पहले आईबीएन 7 ने जानी नक्सली खौफ की हकीकत और सरकारों के इस ऑपरेशन का सच। साथ ही ढूंढ़े इन सवालों के जवाब कि क्या हैं नक्सली, क्यों हैं नक्सली, कहां और कैसे हैं नक्सली। आईबीएन 7 के ऑपरेशन ग्रीन हंट में देखिए शिशिर श्रीवास्तव, विक्रांत दुबे, जनक दवे की खास रिपोर्ट।

सीरियल जैसा कोई नहीं

सीरियल जैसा कोई नहीं में हर रोज खुलते हैं छोटे पर्दे की ढेर सारी खबरों का पिटारा। किस सीरियल ने छुआ बुलंदी, कौन बना छोटे पर्दे का नंबर वन बादशाह। कौन-सी सेट पर क्या कुछ चल रही है। हर वो छोटे पर्दे की छोटी-बड़ी, चटपटी और जायकेदार खबरें बस यहां।

T-20 वर्ल्ड कप 2010

इंडियन प्रीमियर लीग के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे मगर सबसे जोशीले फोर्मेट का महाकुंभ टी-20 वर्ल्ड कप 30 अप्रैल से वेस्ट इंडीज में आरंभ हो रहा है। इस टूर्नामेंट की हर हलचल पर होगी हमारी नजर। शेड्यूल, मैच रिपोर्ट, स्कोरबोर्ड, फोटो सहित वर्ल्ड कप से जुड़ी हर खबर आप यहां देख सकते हैं।

यूपीए का रिपोर्ट कार्ड

यूपीए सरकार की दूसरी पारी को पूरे हो रहे हैं एक साल। इस मौके पर आईबीएन7 पूरे हफ्ते पेश करेगा सरकार के एक साल के कामकाज का लेखा-जोखा। IBN7 और दैनिक हिंदुस्तान के लिए एसी-नील्सन का एक्सपर्ट पोल, जिसमें ली गई अलग-अलग क्षेत्रों के 158 विशेषज्ञों की राय।

आईपीएल-3

इंडियन प्रीमियर लीग पार्ट-3 आरंभ हो चुका है। इस टूर्नामेंट की हर हलचल पर होगी हमारी नजर। शेड्यूल, मैच रिपोर्ट, स्कोरबोर्ड, फोटो सहित आईपीएल से जुड़ी हर खबर आप यहां देख सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस

हम बताएंगे आपको कौन सी फिल्म देखें और कौन सी नहीं। किस फिल्म में है दम और कौन सी फिल्म करेगी आपका पैसा और वक्त दोनों बर्बाद। ये नहीं कहेंगे कि इस फिल्म को 3 स्टार या 5 स्टार हम सीधे, डंके की चोट पर कहेंगे-फिल्म देखें या न देखें।

हंसी रोको तो जानूं

कहते हैं हंसने से व्यक्ति की उम्र बढ़ती है। तो फिर देर किस बात की शुरू कर दीजिए हंसना। हंसी रोको तो जानूं में हम आपके लिए हंसी का फुव्वारा लेकर आए हैं। इस हंसी के फुव्वारे में शामिल होकर आप अपनी टेंशन को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।

हॉकी विश्व कप-2010

28 फरवरी से 13 मार्च तक राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले हीरो होंडा विश्व कप का ताज किस देश के माथे सजेगा, यह सवाल अभी तो भविष्य के गर्त में है। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान सहित कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत में विश्व कप का आयोजन 1982 के बाद पहली बार हो रहा है। जर्मनी, आस्ट्रेलिया और नीदरलैंड को इस खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

बजट-2010 पर खास पेशकश

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी पारी का पहला आम बजट आने वाला है। आम आदमी महंगाई के बोझ के नीचे दबा है। रसोई का खर्च उठाना भारी पड़ रहा है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से उनकी बस इतनी गुहार है कि कुछ ऐसा करिए कि कम से कम चौका-चूल्हा तो आराम से चलता रहे। दो वक्त की रोटी आसानी से मयस्सर हो।

महाकुंभ

हरिद्वार में चल रहा सदी का सबसे बड़ा महाकुंभ न सिर्फ पूरे देश के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है बल्कि पूरी दुनिया के लोगों की निगाहें इस ओर गई हैं। भारी संख्या में यहां संत और साधु यहां जमा हुए हैं। महाकुंभ पर आईबीएन7 की खास कवरेज आर यहां देख सकते हैं।

सुपर आयडल अवॉर्ड

बजाज आलियांज के सहयोग से आईबीएन7 उन लोगों को सम्मानित करेगा जो शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद अपने हौसले के बल पर अपना एक मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे। जिन्होंने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाया और दूसरों का भी सहारा बने।

वेलकम 2010

मंदी, बेरोजगारी, फ्लॉप फिल्में और न जाने क्या क्या लोगों ने इस साल देखा है। हां, कुछ कामयाबियां भी इस साल के असली पर्दे पर देखने को मिलीं। कभी हम और आप खुश हुए तो कभी दुख ने भी घेरा। साल 2009 जा रहा है और 2010 आ रहा है। जाता हुआ साल अपने अंदर क्या कुछ समेटे हुए था आप इस खास सेक्शन में जान सकते हैं।

रुचिका को इंसाफ दो

19 सालों का दर्द अंगार बन कर फूट पड़ा है। पूरा देश कई दिनों से देख रहा है 14 साल की लड़की रुचिका के साथ हुई नाइंसाफी, एक आईपीएस अफसर का गुरूर और रौब तथा कानून के साथ खिलवाड़। लेकिन अब हर तरफ से आ रही है आवाज-रुचिका को इंसाफ दो, उसके गुनहगारों को सजा दो।

बाबरी ध्वंस-गुनहगार कौन

बाबरी मस्जिद तोड़ने की परिस्थितियों की जांच के लिए बनाए गए लिब्राहन आयोग ने आखिरकार 17 साल बाद मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद तोड़े जाने के बाद गठित इस आयोग का कार्यकाल 48 बार बढ़ाया गया और ये भारतीय इतिहास का सबसे लंबे समय तक चलने वाला आयोग साबित हुआ। इस रिपोर्ट के बाद से सियासी माहौल गरमा गया है।

26/11 का दर्दभरा एक साल

मुंबई पर आतंकी हमले को करीब एक साल हो चुके हैं। इस मौके पर IBN7 आपके सामने ला रहा है उन लोगों की दास्तान जिन्हें 26 नवंबर की तारीख ने गहरे जख्म दिए हैं। एक ऐसी काली रात जिसने कइयों के घरों की रोशनी बुझा दी, कइयों के सुहाग को उजाडा़ तो कइयों के सहारे छीन लिए। इस सेक्शन में हम आपको रूबरू कराएंगे हादसे के शिकार हुए परिजनों से।

IBN7 डायमंड स्टेट्स अवॉर्ड्स

IBN7 की खास पहल डायमंड स्टेट्स अवॉर्ड्स के तहत लगातार दूसरे साल जनता की शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिकता और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करने वाले राज्यों को सम्मनित किया गया। IBN7 ने दिए विकास के अगुआ राज्यों को डायमंड स्टेट्स अवॉर्ड्स।

हिन्दुस्तान की कसम

'हिन्दुस्तान की कसम' IBN7 का एक खास प्रोग्राम जिसमें होती हैं देश की वो बड़ी खबरें जिसका होता है सीधे समाज से सरोकार। आधे घंटे का ये खास शो हर रोज शाम साढ़े 5 बजे प्रसारित किया जाता है।

बिग बॉस पार्ट-3

बिग बॉस-1 और बिग बॉस-2 की सफलता के बाद बिग बॉस सीजन तीन भी शुरू हो चुका है और इस बार इसका खास आकर्षण कोई प्रतियोगी नहीं बल्कि इसके पॉप फिलॉस्फर बिग बी बने हुए हैं। बिग बी की निगरानी में बिग बॉस के मेहमान क्या धमाल मचाएंगे और कौन सी साजिशें रचेंगे इसकी हर खबर आईबीएन खबर आपको देगा इस स्पेशल में।

मेरा वोट मेरी सरकार

हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तीनों राज्यों में एक ही दिन यानी 13 अक्टूबर को चुनाव होंगे। एक ही चरण में होने वाले इस चुनाव के लिए आचार संहिता चुनाव की घोषणा होते ही लागू हो गई है।

खतरों के खिलाड़ी लेवल-2

वायकॉम 18 के चैलन कलर्स ने अपना शानदार आगाज किया। इस चैनल के नए प्रोग्राम खतरों के खिलाड़ी में अक्षय का साथ दिया 13 हसीनाओं ने।

मार रहा है सूखा

पूरे देश को सूखे की काली छाया निगल रही है। महंगाई दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से दौड़ रही है, ऐसे में कहां जाए वो इंसान जो देश का पेट भरता है। IBN7 ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में सूखे के कहर पर खास कवरेज किया।

स्वाइन फ्लू का हमला

डब्लूएचओ ने 11 जून 2009 को ही स्वाइन फ्लू (इनफ्लूएंजा एच1एन1) को महामारी घोषित कर दिया था। मालूम हो कि दुनियाभर में करीब 1000 लोगों की स्वाइन फ्लू से जान जा चुकी है। भारत में स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है। इस सेक्शन में आप इससे जुड़ी हर खबर विस्तार से पढ़ सकते हैं।

युवा

आम चुवाव 2009 में युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए IBN7 ने एक खास प्रोग्राम का आगाज किया है। इसमें आप देखेंगे कि देश के युवा चुनावों को लेकर क्या सोचते हैं, क्या वो राजनीति के वही पुराने चेहरे देखकर ऊब चुके हैं? क्या देश की राजनीति की दशा और दिशा युवाओं को बदहाल नजर आती है? इस प्रोग्राम के तहत IBN7 आपको मिलवाएंगा उन युवा चेहरों से जिन्हें हर कोई कर रहा है सलाम।

10वीं बोर्ड को बाय-बाय

पढ़ाई के तौर-तरीकों में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने यूपीए सरकार में अपने मंत्रालय का 100 दिन का एजेंडा पेश किया। जिससे पता चलता है कि बच्चों की शिक्षा में ऊपर से नीचे तक सबकुछ बदल जायेगा। क्या सिब्बल अपनी योजना में कामयाब हो पाएंगे और क्या है इस योजना पर बच्चों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और राजनेताओं की प्रतिक्रिया। इन सबसे जुड़ी हर खबर आप देख पाएंगे इस स्पेशल में।

चुनाव 2008 स्पेशल

सत्ता का सेमीफाइनल होने को है। इलेक्शन कमीशन ने 6 राज्यों (मिजोरम, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर) में चुनाव का ऐलान कर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। इसके बाद ही लोकसभा के चुनाव होंगे इसलिए सभी पार्टियां पूरे दमखम से इस चुनावी संग्राम में कूद पड़ी हैं। आप हमारे इस स्पेशल सेक्शन में चुनावी तैयारियों से जुड़ी पल-पल की खबरें पढ़ सकते हैं।

T-20 वर्ल्ड कप 09

इंडियन प्रीमियर लीग के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे मगर सबसे जोशीले फोर्मेट का महाकुंभ टी-20 वर्ल्ड कप पांच जून से इंग्लैंड में आरंभ हो रहा है। इस टूर्नामेंट की हर हलचल पर होगी हमारी नजर। शेड्यूल, मैच रिपोर्ट, स्कोरबोर्ड, फोटो सहित वर्ल्ड कप से जुड़ी हर खबर आप यहां देख सकते हैं।

आईपीएल पार्ट-2

इंडियन प्रीमियर लीग पार्ट-2 का आयोजन 10 अप्रैल से होना है लेकिन इसके आरंभ होने में अड़चनें पर अड़चनें आ रही हैं। आईपीएल के आयोजन को लेकर चल रही रस्साकसी से लेकर इसके कार्यक्रम और मैचों की हर जानकारी यहां पाएं।

किंग्स एंड क्वीन

आईबीएन7 अपने खास कार्यक्रम KINGS & QUEENS में दिखा रहा है राजनीति के कुछ दिग्गजों का सियासी सफरनामा और 15वीं लोकसभा के चुनावों में उनकी अहमियत। ये वो अहम किरदार हैं जो या तो सीधे तौर पर प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं या उनमें दावेदारों को गद्दी पर बैठाने-गिराने का माद्दा है।

7 RCR KI RACE

किसकी बनेगी सरकार और कौन बनेगा प्रधानमंत्री। इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए आईबीएन 7 और सीएसडीएस ने की अब तक का सबसे बड़ी और सबसे विश्वसनीय पोस्ट पोल नेशनल इलेक्शन स्टडी।

बजट-2009

मंदी के झटकों की बीच सत्ता में दोबारा लौटी यूपीए सरकार एक बार फिर बजट पेश करने को तैयार है। एक बार एक बड़ा बदलाव आया है। वित्त मंत्री की कुर्सी पर पी. चिदंबरम की जगह प्रणब मुखर्जी विराजमान हो चुके हैं। 6 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में प्रणब दा से हर आम और खास को राहत की उम्मीद है।

आम चुनाव 2009

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सत्ता का फाइनल दहलीज पर है। तारीखें भले ही तय न हुई हों लेकिन तैयारी जोरों पर है फिर चाहे वो चुनाव आयोग हो या राजनैतिक दल। चुनाव के हर खबर, वोटों का गणित, राजनीतिक विश्लेषण, वोटरों की उम्मीदें, नेताओं के वादे, बयानों की बाजीगरी, प्रचार का प्रपंच…हर पहलू की तस्वीर दिखेगी आम चुनाव-2009 की हमारी खास पेशकश ‘मेरा वोट मेरी सरकार’ में।

अगर मैं पीएम होता

अगर आप पीएम होते तो क्या करते? लोकसभा चुनाव के मद्देजनर आईबीएन 7 इस मुहिम के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से सवाल पूछ रहा है कि आप प्रधानमंत्री होते तो क्या करते। लोगों का जवाब बेहद रोचक और एक नजरिया दर्शाता है।

जागते रहो! होशियार!

लोकतंत्र का कर्मयुद्ध शुरू हो चुका है लेकिन पूरे देश में जो सियासी माहौल बना है उसमें ये नेताओं की बजाए अपराधियों का अखाड़ा बनता जा रहा है। एक अहम सवाल आईबीएन 7 और हिन्दुस्तान आपके सामने रख रहा है कि लोकतंत्र की बुनियाद कैसी रखना चाहते हैं आप। छेड़ी गई है जुर्म की दुनिया में गोते लगा चुके ऐसे ही अपराधियों के खिलाफ एक मुहिम जिसके जरिये आपको किया जाएगा होशियार।

Gen X

नेतागिरी बच्चों का खेल नहीं लेकिन अब ये बात कहीं न कहीं गलत साबित होती दिख रही है। आज देखें तो बहुत से नौजवान नेतागिरी में उतर चुके हैं। मिसाल के तौर पर सचिन पायलेट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी। ये सभी आज की पीढ़ी के युवक हैं और देश की बागडोर संभाल रहे हैं। युवकों में जोश और कुछ कर दिखाने का जो जज्बा के कारण ही जनता इन्हें अपना नेता चुनने से नहीं हिचकती। तो इस सेक्शन में आप जान सकेंगे कि हमारी युवा पीढ़ी के नेता कैसे हैं।

रिपोर्ट कार्ड

ये एक ऐसा सेक्शन होगा जिसके तहत आप ये जान पाएंगे कि आपके इलाके के नेता ने आपके इलाके में क्या कार्य किया है। उसने अपनी जिम्मेदारियों को कितनी बखूबी से निभाया। विकास के क्षेत्र में उसका कितना योगदान रहा। क्या वाकई उसने अपनी सभी जिम्मेदारियों का पालन किया। ये सारी जानकारी आपको मिल जाएगी इस ‘रिपोर्ट कार्ड’ सेक्शन के जरिए।

आपका प्रत्याशी

इस बार चुनाव में आपके इलाके से कौन सा प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरने वाला है। उसका बैकग्राउंड क्या है। क्या वो वाकई नेता बनने लायक है। यानि की आपके इलाके का भावी प्रत्याशी क्या वाकई नेता बनने के सभी गुण रखता है। इसकी पूरी जानकारी आपको मिलेगी हमारे सेक्शन ‘आपका प्रत्याशी’ के तहत।

क्या आप जानते हैं

‘क्या आप जानते हैं’ सेक्शन में आप अपने क्षेत्र के नेता के बारे में पूरी जानकरी हासिल कर सकेंगे। इसके तहत हम हर क्षेत्र और इलाके के नेता का पूरा प्रोफाइल उपलब्ध कराएंगे जिनसे आप ये जान सकेंगे कि आपका नेता कैसा है। इसके आधार पर आप अपने लिए उचित नेता का चुनाव भी कर सकते हैं।

मंदी की मार

अमेरिकी शेयर बाज़ारों में गिरावट का असर एशियाई और यूरोपीय बाज़ारों पर दिख रहा है। विकास की सूरत पर ग्रहण लग चुका है। भारत में मुंबई शेयर बाज़ार लगातार गिर रहा है। गिरते बाजार की वजह से दुनियाभर में लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। पेश है आईबीएन7 की इस भयानक मंदी से जुड़ीं खास खबरें।

क्रिकेट पर हमला

लाहौर में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन खून से नहा गया। इस खेल के इतिहास में पहली बार पूरी क्रिकेट टीम को खत्म करने के लिए भयानक हमला किया गया। घेर कर श्रीलंका के क्रिकेटरों पर बम फेंके गए और अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। इस हमले में श्रीलंका के छह क्रिकेटर घायल हो गए जबकि 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

दहल गई मायानगरी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर आतंकी हमलों से दहल उठी। सरहद पार से आए मौत के सौदागरों ने 26 नवंबर की रात से ऐसा खूनी खेल शुरू किया जिसके खत्म होने तक सौ से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा चुके थे और सैकड़ों घायल हो चुके थे। पूरे एक दिन तक मुंबई को आतंकियों ने जैसे हाईजैक कर रखा और देश के कई जांबाज अफसरों को सदा के लिए सुला दिया।

रीडर स्पेस

यह विशेष पेशकश पूरी तरह से रीडर्स की और रीडर्स के लिए हैं जिसमें होंगी रीडर्स की प्रतिक्रियाएं, लेख और ब्लॉग भी। तो भेजिए अपने लेख और ब्लॉग और जी भर कर कीजिए आईबीएनखबर.कॉम की खबरों पर अपने कमेंट्स।

भगवा आतंकवाद

मालेगांव धमाकों की जांच कर रही एटीएस के खुलासे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जांच में एक के बाद एक सामने आ रहे सबूतों से साफ है कि जेहाद के जहर का सामना करने के नाम कर कट्टर हिंदू संगठन खुद आतंक के खौफनाक रास्ते पर चल पड़े हैं। और तो और भगवा ब्रिगेड की इस आतंकी साजिश में साध्वी से लेकर सेना के अफसर तक गुनहगारों की कतार में खड़े दिख रहे हैं।

इलेक्शन शोज

सत्ता का सेमीफाइनल शुरू हो चुका है। इलेक्शन कमीशन और पार्टियां कमर कसकर तैयार हैं और तैयार है आईबीएन7 भी चुनाव से जुड़ी हर खबर आप तक पहुंचाने के लिए। देखिए चुनाव पर आईबीएन7 की खास पेशकश सोमवार से शुक्रवार शाम सात बजे मेरा वोट-मेरी सरकार और रात साढ़े आठ बजे वोट की चोट।

वोट की चोट

इलेक्शन से जुड़ी हर खबर पर रहेगी हमारी खास नजर। चुनावी मुद्दों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों के बारे में अगर आप जानना चाहते हैं तो आप हमारे सेक्शन ‘वोट की चोट’ के जरिए पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

चुनाव की ABC

आम चुनाव 2009 दहलीज पर आ चुके हैं। राजनीतिक दलों ने अपने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन ये वक्त मतदाताओं के लिए भी तैयार हो जाने का है। वोट का सही इस्तेमाल देश का भविष्य तय करता है। जाहिर है जिम्मेदारी बड़ी है और इसे कैसे निभाया जाए उस बारे में हर जानकारी आप पाएंगे इस विशेष प्रस्तुति में।

सांसद की सुनो

इसमें हर इलाके का सासंद आपसे कुछ कहेगा। वो जनता के समक्ष अपनी बात रखेगा। वो बताएगा कि उसने अपने इलाके के लिए कौन-कौन से कार्य किए हैं। इसके जरिए वो जनता को अपनी सारी खूबियों से अवगत कराएगा।

चुनावी चकल्लस

चुनाव के दौरान तो सभी नेता अपने आपको बेस्ट साबित करने में जुटे रहते हैं। लेकिन इनकी सफेद पोशाक के पीछे भी एक चेहरा होता जो अमूमन नजर नहीं आता। मुंह पर एक दूसरे को दोस्त कहने वाले नेता पीठ पीछे क्या गुल खिलाते हैं और वोट के लिए कौन सा नेता क्या तिकड़म अपनाता है इसकी पूरी जानकारी आपको मिलेगी हमारे सेक्शन ‘चुनावी चकल्लस’ में।

सबसे बड़ा पोल

IBN7 ने देशभर में कई सर्वे कराए और इन सर्वे से कुछ बातें सामने आईं। चुनाव के बारे जनता की क्या सोच है। लोग अपना नेता कैसा चाहते हैं। इन सभी विषयों पर लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश की गई। इस बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप हमारे 'सबसे बड़ा पोल’ सेक्शन में आ सकते हैं।

कुनबा

नेतागिरी में कई नेता ऐसे हैं जो अब अपने बच्चों को भी इस पेशे में उतार रहे हैं या फिर कई अपने पूर्वजों के इस पेशे को आज भी अपना दायित्व समझ कर निभा रहे हैं। मिसाल के तौर पर गांधी परिवार जो आज भी नेतागिरी के पेशे में पूरे दमखम से जुटा हुआ है। इस सेक्शन में हम कुछ ऐसे ही परिवार का जिक्र करेंगे जो इस पेशे में पीढ़ी दर पीढ़ी से जुड़ा हुआ है और शायद आगे भी ये कारवां चलता ही रहेगा।

नेता जी का सवाल

चुनावी बिगुल बज चुका है और चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। आमतौर पर देखा जाए तो जनता नेताओं से सवाल करती है लेकिन अब नेता भी जनता से करेंगे सवाल। इस सेक्शन में हर रोज एक नया नेता आपके सामने रखेगा एक नया सवाल। आपको अगर आते हैं इनके जवाब तो आप इन सवालों का जवाब दे सकते हैं हमारे सेक्शन के जरिए जिसका नाम है ‘नेता जी का सवाल’।

एक खिलाड़ी एक हसीना

चैनल कलर्स पर टेलीविजन इतिहास का सबसे शानदार कार्यक्रम एक खिलाड़ी-एक हसीना का आगाज हो गया है। खेल के मैदान में छक्के-चौके जड़ने वाले खिलाड़ी अब हसीनाओं के साथ अपने लटके-झटके दिखा रहे हैं। विजेता का फैसला करेंगी दो मशहूर शख्सियत। एक पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और दूसरा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम।

बिग बॉस पार्ट-2

कलर्स चैनल लेकर आया है एक धमाकेदार शो बिग बॉस पार्ट 2 । इस शो को होस्ट कर रही हैं बॉलिवुड की हॉट अदाकारा शिल्पा शेट्टी। इस शो में 14 जानी-मानी अनजान हस्तियां होंगी और इन्हें 84 दिनों तक एक ऐसे घर में रखा जाएगा जहां उन्हें बाहरी दुनिया की कोई खबर तक नहीं होगी। बिग बॉस के इस बंद दरवाजे के पीछे इन सभी हस्तियों को आपसी तालमेल बनाकर रहना होगा। अब देखना ये है कि इन सभी का रहना का अंदाज कैसा होगा।

आतंक का साया

पहले जयपुर, फिर बैंगलोर, अहमदाबाद और उसके बाद राजधानी दिल्ली । देश के प्रमुख शहर आतंकियों के निशाने पर हैं। इससे सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती खड़ी हुई है, वहीं आम लोगों के भी जागरूक होने का वक्त आ गया है।

पुस्तक समीक्षा

किताबें हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा होती हैं। इस खास सेक्शन में आप पढ़ सकेंगे विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों की समीक्षाएं। साथ ही इसमें शामिल रहेंगे भारतीय जनमानस से जुड़े किस्से और कहानियां।

बिहार को बचाओ

बिहार में कोसी नदी के तांडव में कई लोगों की जलसमाधि हो चुकी है। सैकड़ों किलोमीटर तक हजारों घर पानी में डूब चुके हैं। न खाने को अन्न है और न पीने को पानी। इस समय बिहार में बाढ़ से 15 ज़िलों के 1600 गांव प्रभावित हैं। यानी करीब 40 लाख आबादी।

अवॉर्ड विनिंग शो

IBN7 को उसके ‘क्रिमिनल’ को बेस्ट क्राइम शो, ‘जिंदगी Live’ को बेस्ट टॉक शो और ‘ऑपरेशन’ माया को बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव स्टोरी का न्यूज टेलीविजन अवार्ड दिया गया।

कार्टून कोना

कहते हैं कार्टून जीवन की हकीकत बयान करते हैं। ये आड़ी तिरछी मौन आकृतियां कुछ कहती हुई नजर आती हैं। अब आपके लिए दीपक सूर्यवंशी लेकर आए हैं एक नया स्ट्रेस बस्टर। जिसके जरिए आप अपना माइंड कर सकेंगे फ्रेश।

ओलंपिक की धूम

चीन के बीजिंग शहर में ओलंपिक खेल का आगाज हो चुका है। बीजिंग ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट 'ईएन डॉट बीजिंग2008 डॉट सीएन डॉट कॉम' के मुताबिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उद्घाटन समारोह में लगभग एक लाख 60 हजार लोग ओलंपिक क्षेत्र के आएंगे। इनमें से 70 हजार एथलीट, अधिकारी और समारोह में प्रदर्शन करने वाले कलाकार होंगे।

मजहब की अजब मिसाल

कहानी बड़ी अजीब है क्योंकि ये कहानी उन लोगों की कहानी है जो कभी बात बात पर म्यान से तलवार निकाल दिया करते थे। बात बात पर तरकश से तीर निकाल दिया करते थे। ये कहानी राजपूतों के उस वंश से जुड़ी है जिन्हें सेंगर वंश कहते हैं। सेंगर वंश इन राजपूतों के लिए लाठियां कैसे सहारा बन गई, कैसे एक संत और एक सूफी ने इस इलाके की तस्वीर बदल दी, एक दिल दहला देने वाली कहानी है ये।

प्यार की निशानी

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की सोन नदी के किनारे खड़ा बीर लोरिक का पत्थर सतयुग की एक प्रेम कथा को अपने में समेटे है। कहानी है कि इस नदी के किनारे सतयुग में अगोरी नाम का एक राज्य था। उस राज्य के राजा का नाम मोलागत था। मोलागत को उन्हीं की राज्य में रहने वाला मेहरा नाम का एक यादव युवक पसंद नहीं आता था। क्योंकि मेहरा बलशाली था।

परमाणु करार पर रार

भारत की राजनीति में भूचाल लाने वाला भारत-अमेरिकी परमाणु करार मसला हर दिन एक नया मामला मोड़ ले रहा है। क्या है परमाणु करार, क्या हैं इससे जुड़े विवाद? इन सारे सवालों के जवाब हैं इस स्पेशल पैकेज में।

शिव के प्रिय भक्त रावण

हिमाचल प्रदेश के नूरपूर की वादियों में रावण ने सालों तक शिव की अराधना की थी। रावण की तपस्या से जब भगवान शिव खुश होकर प्रकट हुए और वर मांगने के लिए कहा तो रावण ने कहा कि इस गुफा में सैकड़ों शिवलिंग हैं। लेकिन एक जो सबसे बड़ा शिवलिंग उसे मैं अपने साथ ले जाना चाहता हूं।

आरुषि स्पेशल

आरुषि मर्डर केस की हर खबर पर खास नजर और जांच की हर परत की पड़ताल।

रोबोट्स का प्यार

अगर आपकी कोई गर्लफेंड नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं। अगर आपको कोई लड़की पसंद है और वो हां नहीं कर रही तो फिक्र मत कीजिए। अब रोबोट आपसे प्यार करेंगे। आपकी भावनाओं की कद्र भी करेंगे।

रावण की गुफा

हिमाचल प्रदेश में एक गुफा के अंदर सालों शिव साधना कर रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न भी कर लिया। आईबीएन7 ने इस गुफा की पड़ताल कर कुछ रोचक तथ्यों का खुलासा किया है।

IBN7IBN7
IBN7IBN7

TV Schedule

IBN7IBN7


IBN7IBN7
IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|धर्म-कर्म|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India's Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित
Disclaimer: TV18 Broadcast Limited is proposing, subject to market conditions and other considerations, an offer of its equity shares on rights basis and has filed a Draft Letter of Offer with the Securities and Exchange Board of India. The Draft Letter of Offer is available on the website of SEBI at www.sebi.gov.in and the websites of the Lead Managers at www.icicisecurities.com and www.rbs.in Investors should note that investment in equity shares involves a high degree of risk and are requested to refer to "Risk Factors" in the Draft Letter of Offer. The Equity Shares have not been and will not be registered under the US Securities Act of 1933, as amended (the "US Securities Act"), or any state securities laws in the United States and may not be offered or sold in the United States or to, or for the account or benefit of, "U.S. persons" (as defined in Regulation S under the US Securities Act) except in a transaction exempt from the registration requirements of the US Securities Act and in accordance with any applicable U.S. state securities laws.