


पाकिस्तान के सैन्य विमान साल 2009 से लेकर अब तक कम से कम 23 बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर चुके हैं और इन घटनाओं की चर्चा पाकिस्तान सरकार के साथ की गई है।
09:06 AM, May 22, 2012
जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं।
02:29 PM, May 21, 2012
जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
11:12 AM, May 21, 2012
जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगल में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकवादी को मार गिराया।
11:03 AM, May 21, 2012
वेनेजुएला के उत्तरी हिस्से में सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतक हेलीकॉप्टर पर सवार थे।
01:08 PM, May 19, 2012
श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख शरत फोन्सेका को सेना से बगावत करने वालों को शरण देने के मामले में देश की हाईकोर्ट ने आज जमानत दे दी। जनरल फोन्सेका 61)जनवरी 2004 के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने के बाद से फरवरी 2010 से ही हिरासत में थे।
08:19 PM, May 18, 2012
राजस्थान में जयपुर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे में शुक्रवार को प्रादेशिक सेना भर्ती में असफल रहे युवकों ने काफी उत्पात मचाया। युवकों ने रोडवेज की कई बसों को आग लगा दी।
11:46 AM, May 18, 2012
जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।
05:09 PM, May 17, 2012
रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया।
09:44 AM, May 17, 2012
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा नए सिरे से हिंसा शुरू किए जाने पर सुरक्षा बल उनके खिलाफ एक व्यापक अभियान छेड़ने वाला है।
09:21 PM, May 15, 2012
सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने कहा है कि रिटायरमेंट के बाद वे क्या करेंगे इस बारे में उन्होंने अभी तक कुछ तय नहीं किया है। सेनाध्यक्ष समाज सेवी अन्ना हजारे से उन्हें मिले करप्शन के खिलाफ आंदोलन से जुड़ने के आमंत्रण पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
06:20 PM, May 15, 2012
सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह के खिलाफ लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तेजिंदर सिंह द्वारा दायर मानहानि के एक मुकदमे पर दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को अपना फैसला 18 मई तक सुरक्षित रख लिया।
09:06 PM, May 14, 2012
जनरल चिट्ठी लीक मामले में सेनाध्यक्ष वीके सिंह को क्लीनचिट मिल गई है। खुफिया ब्यूरो ने कैबिनेट सचिवालय में तैनात एक निदेशक स्तर की अफसर को जनरल वीके सिंह की चिट्ठी लीक करने का दोषी पाया है।
07:56 AM, May 14, 2012
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में अन्ना हजारे ने कहा कि ईमानदार छवि वाले जनरल विजय सिंह अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे तो देश की जनता को अच्छा लगेगा। अन्ना ने कहा कि देश के लिए उन्होंने बड़ी लड़ाईयां लड़ी हैं।
06:24 PM, May 13, 2012
जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी और मुठभेड़ में मरने वाले आतंकवादियों की संख्या छह पहुंच गई है।
03:09 PM, May 12, 2012
