


केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने सोमवार को अंतर्राज्यीय परिषद सचिवालय (आईएससीएस) की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया।
11:08 PM, May 14, 2012
केंद्र सरकार ने 2006 में 4000 करोड़ रुपए के एयरसेल-मैक्सिस सौदे को मंजूरी देने में और खासकर फैसले लेने में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम की भूमिका में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने से इंकार किया।
10:40 PM, May 14, 2012
गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने आज विपक्ष के नेता अरुण जेटली के साथ अपनी 22 साल की दोस्ती का हवाला देते हुए रुंधे हुए गले में कहा कि मेरी ईमानदारी पर सवाल उठाने से अच्छा है कि आप खंजर निकालकर मेरे सीने में घोंप दो।
02:09 PM, May 14, 2012
लोकसभा में चिदंबरम के कल के बयान पर सरकार पूरी तरह से घिर गई है। लोकसभा में एयरसेल मैक्सिस डील पर पी चिदंबरम की सफाई पर आज विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।
12:14 PM, May 11, 2012
एयरसेल मैक्सिस डील पर विपक्ष के बवाल के बाद लोकसभा में गृहमंत्री पी चिदंबरम ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने ये भी साफ किया कि उनके परिवार पर भी लगे आरोप सरासर गलत हैं।
02:40 PM, May 10, 2012
उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रतिदिन किसी न किसी मुद्दे पर जवाब देने के लिए सरकार पर दबाव बनाता रहता है, जो अनुचित है।
01:35 PM, May 10, 2012
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने बुधवार को स्पष्ट किया कि मृत्युदंड से सम्बद्ध कानूनों की समीक्षा की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बड़ी संख्या में दया याचिकाओं का निपटारा किया है।
07:20 PM, May 09, 2012
संसद में विपक्षी सांसदों ने वर्ष 2006 में हुए एयरसेल-मैक्सिस सौदे में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम द्वारा अपने बेटे को कथित लाभ पहुंचाने के मुद्दे को उठाया जिस कारण मंगलवार को दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई।
02:05 PM, May 08, 2012
उन्होंने कहा कि चिदम्बरम नक्सलियों से अधिक हिंसक हैं। वह लोकतंत्र के सबसे बड़े हत्यारे हैं।
10:56 AM, May 08, 2012
सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को 'लोकतंत्र का सबसे बड़ा हत्यारा' करार देते हुए उन्हें नक्सल हिंसा और नक्सलियों द्वारा किए जा रहे अपहरण के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने गरीब जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।
09:16 PM, May 07, 2012
चिदंबरम ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को आतंकी हमले से जुड़ी पक्की खबर मिली है। कुछ राज्यों को इसकी सूचना दी गई है और कई ऐसे ठिकानों की भी पहचान कर ली गई है जहां हमले हो सकते हैं।
08:15 PM, May 05, 2012
चिदंबरम के मुताबिक सिर्फ तीन मुख्यमंत्रियों ने एनसीटीसी का विरोध किया है। गृह मंत्री का कहना है कि एनसीटीसी के मसले पर सभी मुख्यमंत्रियों की आपत्तियों पर विचार किया जाएगा
06:35 PM, May 05, 2012
एनसीटीसी की बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ किया कि राज्यों की ताकत छीनने की केंद्र की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह राज्य बनाम केंद्र का मुद्दा नहीं है।
09:02 AM, May 05, 2012
स्वामी का आरोप है कि अपने बेटे को फायदा पहुंचाने के लिए पी चिदंबरम ने इस डील को हरी झंडी दिलवाई। स्वामी के मुताबिक उन्होंने इस केस से जुड़े सभी सबूत सीबीआई, ईडी और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी को भी सौंप दिए हैं।
05:49 PM, Apr 26, 2012
सर्वोच्च न्यायालय ने जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को नोटिस जारी करने के मुद्दे पर अपना आदेश मंगलवार को सुरक्षित कर लिया।
06:29 PM, Apr 24, 2012
