


कांग्रेस संसदीय दल की कार्यकारी समिति की बैठक में पार्टी के कुछ नेताओं ने यह निर्णय लिया था और वे कांग्रेस अध्यक्ष से इस पर हरी झंडी चाहते थे। लेकिन सोनिया ने इससे इंकार कर दिया।
09:20 AM, May 24, 2012
सांसदों की दलील थी कि यदि विधायक और पंचायत के सदस्य अपने वाहनों पर लाल बत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं तो वे ऐसा क्यों नहीं कर सकते?
09:57 PM, May 23, 2012पेट्रोल के दाम अचानक साढ़े सात रुपए बढ़ गए हैं। सरकार इस बढ़ोतरी के पीछ तेल कंपनियों को लगातार हो रहे घाटे और रुपये की गिरती कीमत का रोना रो रही है।
09:56 PM, May 23, 2012
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में सभी पदों पर अपने चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशी उतारेगी।
09:30 PM, May 22, 2012
संगमा ने साफ कर दिया है कि अगर उन्हें समर्थन नहीं भी मिला तो वे निर्दलीय के तौर पर राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। इस बाबत उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात भी शुरू कर दी है।
05:04 PM, May 22, 2012
सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच बिना नीलामी के कोयला खदानों का आवंटन किया गया, जिससे निजी कम्पनियों को 1.8 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
03:17 PM, May 22, 2012
7 आरसीआर पर शाम 7 बजे होने वाली इस डिनर पार्टी से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी और डीएमके करुणानिधि ने किनारा कर लिया है।
01:27 PM, May 22, 2012
एनसीपी के नेता और पूर्व लोकसभा स्पीकर पी ए संगमा ने आज इसी क्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की है। संगमा ने कहा कि वो राष्ट्रपति पद के लिए एक गंभीर उम्मीदवार हैं।
12:25 PM, May 22, 2012
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फरमान जारी किया है कि अगर पार्टी में किसी भी सदस्य पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
11:59 AM, May 22, 2012
कांग्रेस ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रुप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और पार्टी के युवा महासचिव राहुल गांधी उचित समय पर प्रधानमंत्री बनेंगे।
09:33 AM, May 22, 2012
यूपीए सरकार के मुखिया हैं मनमोहन सिंह। बतौर अर्थशास्त्री मनमोहन की एक साख है लेकिन सर्वे में जनता से उनकी इमेज पर पूछे गए सवाल के चौंकाने वाले जवाब मिले। ये सर्वे IBN7 के लिए GFK-MODE ने किया। सवाल था कि क्या मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद से हटा देना चाहिए?
09:52 PM, May 21, 2012आईबीएन7 के खास कार्यक्रम मुद्दा इस बार यूपीए-2 के 3 साल पूरे होने पर विजय चौक से लाइव किया गया।
10:29 PM, May 19, 2012
एंग्लो-इंडियन समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली लोकसभा की मनोनीत सदस्य इंग्रिड मैक्लोड ने यहां आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पार्टी के सभी पद छोड़ दिए।
09:59 PM, May 19, 2012
प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी तुनकमिजाजी के लिए जानी जाती हैं। आईबीएन नेटवर्क के एक कार्यक्रम में सवाल पूछने पर वो भड़क गईं और कार्यक्रम से वॉक आउट कर दिया।(स्लाइड शो देखें)
09:06 PM, May 19, 2012
प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी तुनकमिजाजी के लिए जानी जाती हैं। शुक्रवार को आईबीएन नेटवर्क के एक कार्यक्रम में सवाल पूछने पर वो भड़क गईं और कार्यक्रम से वॉक आउट कर दिया।
10:40 AM, May 19, 2012
