


अमेरिकी महिला जोहल हमीद का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक और टीम के मालिक सिद्धार्थ माल्या के साथ कोर्ट के बाहर समझौता हो गया है।
09:19 AM, May 24, 2012
दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर पटेल चौक के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग में आग लग गई। दमकल की 30 गाड़ियां आग को बुझाने में लगी है। कई लोग बिल्डिंग में फंस गए जिन्हें निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
05:57 PM, May 23, 2012
पाकिस्तान के तटवर्ती शहर कराची में एक राजनीतिक रैली के दौरान हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर कम से कम 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 30 से अधिक को जख्मी कर दिया।
11:39 PM, May 22, 2012
गुजरात के वडोदरा के रेसकोर्स टॉवर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
04:09 PM, May 22, 2012
IPL-5 के प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी शीर्ष टीमें दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स पुणे में मंगलवार को आमने-सामने होंगी तो उनके सामने टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।
03:01 PM, May 21, 2012
बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद को दिल्ली पुलिस ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर धरने की इजाजत नहीं दी थी। कीर्ति ने आईपीएल की गड़बड़ियों के खिलाफ धरना देने के लिए तीन दिन पहले ही दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी थी।
06:07 PM, May 20, 2012
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में धूमनगंज पुलिस व भीड़ के बीच हुई झड़प में गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
12:11 PM, May 19, 2012
उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सुबेहा क्षेत्र में आज दहेजलोभियों ने एक नव विवाहिता को जिन्दा जलाकर मारने का प्रयास किया।
10:07 PM, May 18, 2012
एक तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल पर चढ़ गया, जिससे दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई और होमगार्ड का एक जवान घायल हो गया।
09:52 PM, May 18, 2012
हरियाणा के सोनीपत कस्बे के समीप स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के विधि पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित रूप से चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया।
09:49 PM, May 18, 2012
इलाहाबाद में अवैध वसूली को लेकर आज लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस और लोगों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई।
06:40 PM, May 18, 2012
राजस्थान में जयपुर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे में शुक्रवार को प्रादेशिक सेना भर्ती में असफल रहे युवकों ने काफी उत्पात मचाया। युवकों ने रोडवेज की कई बसों को आग लगा दी।
11:46 AM, May 18, 2012
मध्य प्रदेश के विदिशा में बुधवार की रात शराब के नशे में चूर तीन लोगों ने एक बालक पर शराब डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
09:38 PM, May 17, 2012
आईपीएल-5 के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम गुरुवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत का अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
09:26 AM, May 17, 2012
मध्य प्रदेश के बडवानी जिले में बुधवार को रसायन से भरे एक टैंकर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
07:49 PM, May 16, 2012
