


दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर पटेल चौक के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग में आग लग गई। दमकल की 30 गाड़ियां आग को बुझाने में लगी है। कई लोग बिल्डिंग में फंस गए जिन्हें निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
05:57 PM, May 23, 2012
गुजरात के वडोदरा के रेसकोर्स टॉवर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
04:09 PM, May 22, 2012
उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सुबेहा क्षेत्र में आज दहेजलोभियों ने एक नव विवाहिता को जिन्दा जलाकर मारने का प्रयास किया।
10:07 PM, May 18, 2012
राजस्थान में जयपुर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे में शुक्रवार को प्रादेशिक सेना भर्ती में असफल रहे युवकों ने काफी उत्पात मचाया। युवकों ने रोडवेज की कई बसों को आग लगा दी।
11:46 AM, May 18, 2012
मध्य प्रदेश के विदिशा में बुधवार की रात शराब के नशे में चूर तीन लोगों ने एक बालक पर शराब डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
09:38 PM, May 17, 2012
मध्य प्रदेश के बडवानी जिले में बुधवार को रसायन से भरे एक टैंकर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
07:49 PM, May 16, 2012
तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित है और इनके पीछे दलाई लामा के लोगों का हाथ है। इन घटनाओं के माध्यम से वे तिब्बत के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित करना चाहते हैं।
06:23 PM, May 16, 2012
बिहार में भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिट्टा गांव में आज हुए भीषण अग्निकांड में दो बच्चों समेत तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई।
07:33 PM, May 15, 2012
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सूचना के अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता को हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
01:02 PM, May 11, 2012
फिलिपींस के दक्षिणी शहर बुतुआन में आज तड़के एक व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग की चपेट में आकर 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम चार लोग लापता हैं।
12:04 PM, May 09, 2012
रूस में लकड़ी से बनी 13 मंजिली इमारत ‘सुत्यागिन हाउस’ अग्निकांड में जलकर राख हो गई। यह दुनिया में लकड़ी से बनी सबसे ऊंची इमारत थी।
02:04 PM, May 07, 2012
उत्तर प्रदेश में मेरठ महानगर के मेडिकल क्षेत्र में आज सुबह एक जूते की दुकान में आग लग गई जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
11:26 AM, May 05, 2012
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त संघर्ष जारी है। यहां होस्टल खाली करने के आदेश के खिलाफ छात्र धरने पर बैठे गए| पुलिस इस धरने को हटाने आई तो हंगामा हो गया।
09:22 PM, Apr 26, 2012
मीरगंज के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सिंघा गांव के पास सातवीं कक्षा के छात्र अशोक कुमार को तेज रफ्तार से आ रही जीप ने उस समय कुचल दिया जब वह स्कूल जा रहा था।
01:45 PM, Apr 26, 2012
उत्तर प्रदेश में कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में आज तड़के आग लगने से अनाज व कपड़े की करीब 200 दुकानें जलकर राख हो गई।
10:36 AM, Apr 23, 2012
