


आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग पर बीसीसीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो ने पांच आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली के मौर्या शेरेटन होटल में आज रवि सवानी ने शलभ श्रीवास्ताव से पूछताछ की है।
07:07 PM, May 16, 2012
दिल्ली डेयरडेविल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे संस्करण में दस टीमों के बीच अंतिम स्थान पर रहे थे लेकिन इस बार पांचवें संस्करण में टीम ने गजब का प्रदर्शन करते हुए अब तक शीर्ष स्थान बनाकर प्लेऑफ के लिए सबसे पहले क्वालीफाई कर लिया है।
06:57 PM, May 16, 2012
माकन ने कहा कि आईपीएल यदि बीसीसीआई से फासले पर रहेगा तो कोई भी अपने हितों को साध नहीं सकेगा। बीसीसीआई वैसे भी हमारे साथ पंजीकृत नहीं है।
06:17 PM, May 16, 2012
एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फिक्सिंग के आरोपों का सामना कर रहे और बीसीसीआई की ओर से प्रतिबंधित खिलाड़ियों ने अलग-अलग सुर अलापना शुरू कर दिया है।
06:13 PM, May 16, 2012
आईपीएल-5 में अब तक कुल 64 लीग मैच खेले जा चुके हैं लेकिन प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अभी भी टीमों के बीच जद्दोजहद जारी है। कुल 72 लीग मैचों के इस टूर्नामेंट में दिल्ली डेयरडेविल्स इकलौती ऐसी टीम है जिसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।
03:19 PM, May 16, 2012
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईपीएल को खेल तमाशा करार देते हुए मुम्बई इंडियंस टीम के सदस्य महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इस ट्वेंटी-20 लीग से दूर रहने की सलाह दी है।
02:41 PM, May 16, 2012
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम पुणे वॉरियर्स इंडिया के बल्लेबाज मोहनीश मिश्रा ने मंगलवार को कबूल किया कि स्टिंग ऑपरेशन के दौरान उन्होंने बयान दिया था लेकिन उन्होंने यह बयान यूं ही दिया था ताकि उनकी मांग बढ़े।
10:27 AM, May 16, 2012
आईपीएल-5 के 65वें लीग मुकाबले में मुम्बई इंडियंस बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी।
09:13 AM, May 16, 2012
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए आईपीएल-5 के 64वें लीग मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।
08:53 AM, May 16, 2012
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 64वें लीग मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम को पांच विकेट से पराजित कर प्ले ऑफ मुकाबले का टिकट तय कर लिया।
11:33 PM, May 15, 2012
डेक्कन चार्जर्स के टी सुधींद्र आईपीएल नहीं राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने पर भी फिक्सिंग के लिए तैयार हैं। एक नो बॉल की कीमत 40 हजार रुपए। सुधींद्र स्पॉट फिक्सिंग करने में नहीं कतराते तो वहीं किंग्स इलेवन के शलभ श्रीवास्तव के मुताबिक फिक्सिंग केवल स्पॉट की नहीं बल्कि खिलाड़ियों की खरीद में भी होती है।
10:20 PM, May 15, 2012
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजय माकन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए चुनौती करार दिया है।
06:28 PM, May 15, 2012
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कैच लपकने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं।
06:17 PM, May 15, 2012
विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के हाथों हारने के बाद कहा कि अम्बाती रायडू और केरॉन पोलार्ड के बीच हुई नाबाद 122 रनों की साझेदारी ने उनकी टीम को इस मैच से दूर कर दिया।
06:01 PM, May 15, 2012
आईपीएल में फिक्सिंग के एक टीवी चैनल के खुलासे ने इसकी गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई को झकझोर कर रख दिया है। इस मुद्दे पर आज हुई काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग में उन सभी पांच खिलाड़ियों को सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया है।
05:50 PM, May 15, 2012
