


राजस्थान विश्विद्यालय में तबला के प्राध्यापक रहे हामिद खान कावा के नेतृत्व में यह 16 सदस्यीय दल जल्द ही ब्रिटेन रवाना होगा जहां इसे बेलफास्ट में 30 मई और 13 जून को इस बैंड को अपनी प्रस्तुति देनी है।
08:25 PM, May 16, 2012
आईपीएल-5 में अब तक कुल 64 लीग मैच खेले जा चुके हैं लेकिन प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अभी भी टीमों के बीच जद्दोजहद जारी है। कुल 72 लीग मैचों के इस टूर्नामेंट में दिल्ली डेयरडेविल्स इकलौती ऐसी टीम है जिसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।
03:19 PM, May 16, 2012
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एयर इंडिया के पायलटों के संघ इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) की याचिका पर फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया।
02:30 PM, May 16, 2012
मोबाइल बाजार की ‘किंग’ कही जाने वाली कंपनी नोकिया मोबाइल बाजार में एक बड़ा धमाका करते हुए अपना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन ‘नोकिया 808 प्योर व्यू’ को इसी महीने में भारतीय बाजार में उतारने जा रही है।
02:19 PM, May 16, 2012
मोबाइल बाजार की ‘किंभ’ कही जाने वाली कंपनी नोकिया मोबाइल बाजार में एक बड़ा धमाका करते हुए म..पना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन ‘नोकिया 808 प्योर व्यू’ को इसी महीने में भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। कैमरा फोन का बाप माने जाने वाले इस फोन की सबसे बड़ी भासियत इसका 41 मेभापिक्सल कैमरा है ज"र वो भी कार्लजाइस ज'प्टिक जूम के साथ। नोकिया का ये फोन नए ज'परेटिंभ सिस्टम सिम्बियन बेले पर काम करेभा। इसकी म..नुमानित कीमत करीब 29,999 रुपए है।
02:06 PM, May 16, 2012
रुपया अपने सबसे निचले स्तर 54.44 पर पहुंच गया है। पिछले साल दिसंबर में रुपये ने 54.29 का रिकॉर्ड निचला स्तर बनाया था।
01:16 PM, May 16, 2012
नक्सलियों ने 24 घंटे के लिए देशभर में बंद का ऐलान किया है। नक्सलियों के बंद के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने नौ राज्यों को अलर्ट जारी किया है।
11:39 AM, May 16, 2012
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम पुणे वॉरियर्स इंडिया के बल्लेबाज मोहनीश मिश्रा ने मंगलवार को कबूल किया कि स्टिंग ऑपरेशन के दौरान उन्होंने बयान दिया था लेकिन उन्होंने यह बयान यूं ही दिया था ताकि उनकी मांग बढ़े।
10:27 AM, May 16, 2012
आईपीएल-5 के 65वें लीग मुकाबले में मुम्बई इंडियंस बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी।
09:13 AM, May 16, 2012
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने मंगलवार को हड़ताल कर रहे पायलटों को उनकी शिकायतों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया और कहा कि वे काम पर लौट आएं क्योंकि यात्रियों तथा देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी बनती है।
08:55 AM, May 16, 2012
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए आईपीएल-5 के 64वें लीग मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।
08:53 AM, May 16, 2012
शतकों के शतकवीर सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन सांसद सचिन के तौर पर बुधवार को राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ले सकते हैं।
08:23 AM, May 16, 2012
देश में दो करोड़ ऐसे बच्चे हैं जिनके या तो माता-पिता नहीं हैं अथवा उन्हें पर्याप्त देखभाल एवं सहारा नहीं मिलता।
11:28 PM, May 15, 2012
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने मंगलवार को हड़ताल कर रहे पायलटों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों पर ध्यान दिया जाएगा और कहा कि वे काम पर लौट आएं क्योंकि यात्रियों तथा देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी बनती है।
11:21 PM, May 15, 2012
इस मौके पर बड़ी संख्या में राजा की पार्टी डीएमके के कार्यकर्ता जेल के बाहर और राजा के दिल्ली में निवास स्थान पर मौजूद थे। राजा की पत्नी एम ए परमेश्वरी भी इस मौके पर मौजूद थी। राजा को आज दोपहर को जमानत मिली।
09:24 PM, May 15, 2012
