


असम की राजधानी गुवाहाटी में पुलिस ने बुधवार को नई दिल्ली जा रही नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से विस्फोटक बरामद किए।
03:04 PM, May 23, 2012
इस मौके पर बड़ी संख्या में राजा की पार्टी डीएमके के कार्यकर्ता जेल के बाहर और राजा के दिल्ली में निवास स्थान पर मौजूद थे। राजा की पत्नी एम ए परमेश्वरी भी इस मौके पर मौजूद थी। राजा को आज दोपहर को जमानत मिली।
09:24 PM, May 15, 2012
सरकार एक तरफ घटती ग्रोथ और वित्तीय घाटे का रोना रो रही है और दूसरी तरफ खुद उनके सरकारी दौरों का खर्च 1 साल में 10 गुना बढ़ गया है।
10:31 AM, May 09, 2012
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेत और रुपये की गिरावट बढ़ने का दबाव भारतीय बाजारों पर साफतौर पर देखने को मिला है। यही वजह रही है कि भारतीय बाजार 0.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर खुले हैं।
10:01 AM, May 09, 2012
क्लिंटन का कहना है कि उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दौरान कोलकाता व दिल्ली में इतना ज्यादा खा लिया है कि उन्हें अमेरिका वापसी पर वजन कम करने के लिए कम से कम एक सप्ताह तक डाइटिंग करनी पड़ेगी।
05:28 PM, May 08, 2012
देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स तीन अंकों की मामूली बढ़त के साथ 16915.71 पर जबकि निफ्टी 0.55 अंकों की बढ़त के साथ 5114.70 पर खुला।
10:47 AM, May 08, 2012
देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए।
09:27 AM, May 08, 2012
राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराध के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतरीं और ऐसे मामलों में पुलिस से तत्काल एक्शन लेने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।
02:59 PM, May 07, 2012
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह इस बात पर विचार करेगा कि मवेशियों और पर्यावरण के हितों को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए या नहीं।
01:22 PM, May 07, 2012
59वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में छाई विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’! सेक्सी विद्या बालन ने इस फिल्म में ऐसे दमदार ठुमके लगाए कि हर कोई उनका दीवाना हो गया है।
07:26 PM, May 05, 2012
राष्ट्रपति पद की दौड़ में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का दावा और मजबूत होता जा रहा है। यूपीए का घटक दल डीएमके भी अब प्रणब के समर्थन में आ गया है। डीएमके प्रमुख करुणानिधि ने कहा कि अगर प्रणब राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनते हैं तो उनकी पार्टी उनका समर्थन करेगी।
02:17 PM, May 05, 2012
राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली के गांधी नगर में बदमाशों ने एक व्यापारी से पैंतीस हजार रुपए और सोने की चेन लूट ली और पुलिस पर बंदूक तान कर फरार हो गए।
01:52 PM, May 04, 2012
सुप्रीम कोर्ट ने कार और अन्य चार पहिया वाहनों में काले शीशों पर बैन लगा दिया है। आज से लोग किसी भी सूरत में काले शीशे अपनी गाड़ियों में नहीं लगा सकेंगे। ऐसा नहीं करने पर उनका सीधा चालान काटा जाएगा।
09:27 AM, May 04, 2012
राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी के सम्भावित नामों पर राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति बनाने में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आगे निकलती दिख रही है।
09:39 PM, May 03, 2012
केंद्र सरकार दहेज रोकथाम अधिनियम में बदलाव पर विचार कर रही है, ताकि इसे और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इसमें विवाह के खर्च और उस समय दिए जाने वाले उपहार के पंजीकरण का प्रस्ताव भी है।
09:28 PM, May 03, 2012
