


दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को एयर इंडिया के हड़ताली पायलटों को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया है और 13 जुलाई तक जवाब मांगा है।
08:24 AM, May 24, 2012
दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा एअर इंडिया हड़ताल 'अवैध' करार देने के आदेश के बाद भी काम पर न लौटने पर एअर इंडिया ने हड़ताली पायलटों के खिलाफ कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है।
01:20 PM, May 23, 2012
एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल को दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी अवैध करार दे दिया है।
10:10 PM, May 17, 2012
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एयर इंडिया के पायलटों के संघ इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) की याचिका पर फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया।
02:30 PM, May 16, 2012
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने मंगलवार को हड़ताल कर रहे पायलटों को उनकी शिकायतों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया और कहा कि वे काम पर लौट आएं क्योंकि यात्रियों तथा देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी बनती है।
08:55 AM, May 16, 2012
अनुमान के मुताबिक इस हड़ताल से एयर इंडिया को अब तक करीब 100 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है। एयर इंडिया को हर रोज करीब 14 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
09:19 AM, May 15, 2012
एयर इंडिया के पायलटों के पिछले सात दिनों से लगातार हड़ताल पर बने रहने से विमानन कम्पनी को 100 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है।
09:39 PM, May 14, 2012
एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल का आज सातवां दिन है और हड़ताल की वजह से कुल 14 उड़ानें रद्द हो चुकी है। हड़ताल से आजिज आ चुके यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया।
08:29 AM, May 14, 2012अजित ने कहा कि लोगों को परेशानी हो रही है जिसका खामियाजा एयर इंडिया को भुगतना पड़ेगा।
10:33 AM, May 13, 2012
एयर इंडिया में पायलटों की हड़ताल का आज छठा दिन है लेकिन इसके बावजूद हड़ताल खत्म होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। आज भी 22 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
08:41 AM, May 13, 2012
आज भी हड़ताल की वजह से 21 उड़ानें रद्द हो गईं। एक दर्जन से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गईं और देश के लगभग हर एयरपोर्ट पर यात्री भटकते रहे।
07:15 PM, May 12, 2012
सरकार ने भी पायलटों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए और 25 पायलटों को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही शुक्रवार तक सरकार 71 पायलटों को बर्खास्त कर चुकी है। यही नहीं डीजीसीए को 11 अधिकारियों के लाइसेंस रद्द करने को भी कहा है।
07:55 AM, May 12, 2012
एयर इंडिया के पायलटों के लगातार चौथे दिन शुक्रवार को सामूहिक रूप से चिकित्सा अवकाश पर रहने के कारण गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने की लोगों की योजनाएं खटाई में पड़ गई हैं।
11:52 AM, May 11, 2012
एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल की वजह से केवल मुसाफिर ही परेशान नहीं। नागरिक उड्डयन मंत्री अजीत सिंह भी पायलटों की हड़ताल की वजह से परेशान हैं। इसी सिलसिले में अब से कुछ देर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने वाले हैं।
11:13 AM, May 11, 2012
सुप्रीम कोर्ट ने जहां हड़ताली पायलटों के मामले को सुनने से ही इनकार कर दिया वहीं हाईकोर्ट ने कहा कि मौजूदा प्रोग्राम में बोइंग 777 उड़ाने की इजाजत उन्हें नहीं दी जा सकती।
07:42 AM, May 11, 2012
