दुनिया
Feb
02
मिस्र:फुटबॉल मैच के दौरान समर्थकों में झड़प, 73 मरे 
मिस्र में एक फुटबॉल मैच के दौरान दो टीमों के समर्थकों के बीच हुई झड़प में करीब 73 लोगों की मौत हो गई।
Jan
27
देखें: उड़ते फिन एयर विमान में हिंदी सरप्राइज डांस! 
फिन एयर विमान ने कल गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के लिए उड़ान भरने से पहले एक सरप्राइज डांस का विमान में ही आयोजन किया। इसमें शरीक हुईं खुद विमान की एयर होस्टेस।
नॉर्वे: आसमान में दिखी नॉर्दर्न लाइट, वैज्ञानिक परेशान! 
नॉर्वे के आसमान में फिर दिखी नॉर्दर्न लाइट। इस बार नॉर्दर्न लाइट की रोशनी पहले से काफी ज्यादा थी। यही बात अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को परेशान कर रही है। इसकी वजह सोलर स्टॉर्म को माना जा रहा है जिसकी वजह से उड़ानों पर भी असर पड़ा है।
Jan
25
8 माह बाद आखिरकार मां-बाप को वापस मिलेंगे बच्चे 
नॉर्वे के एनआरआई दंपति सागरिका और अनुरूप के बच्चे उन्हें वापस मिल जाएंगे। भारत के लगातार दबाव के बाद नॉर्वे सरकार एक साल और चार साल के दोनों बच्चों को उनके चाचा को सौंपने के लिए तैयार हुई है।
Jan
24
नार्वे: भारतीय दंपति की गुहार, हमारे बच्चे लौटा दो! 
नार्वे में भारतीय दंपति सागारिका और अनुरूप से उनके दो मासूम बच्चों को अलग कर दिया गया। पिछले 8 महीने से ये भारतीय दंपति अपने बच्चों को पाने के लिए परेशान हैं। लेकिन नॉर्वे के कानून ने उनको जंजीरों में जकड़ दिया है।
Jan
23
बच्चे दिलाने के लिए कृष्णा ने की नार्वे सरकार से बात 
नार्वे में रह रहे एक भारतीय दंपति से उनके बच्चों को अलग करने के मामले पर देर से सही भारत सरकार सक्रिय हुई है।
देखें: बदल रहा है पाकिस्तान, नई है ये सूरत-ए-हाल 
पाकिस्तान में पिछले दस दिनों से चले तूफान के बाद अब खामोशी छा गई है। एक तरफ सेना और सरकार के बीच खिंची तलवारें, तो सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर प्रधानमंत्री गिलानी।
Jan
19
चर्चा:स्थिर पाकिस्तान भारत के लिए मददगार साबित होगा? 
एनआरओ केस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को पाक सुप्रीम कोर्ट ने फौरी राहत दे दी है। अब मामले की सुनवाई 1 फरवरी को होगी। कोर्ट ने गिलानी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेशी से छूट दे दी।
मैं पहले भी कोर्ट में पेश हुआ हूं, जेल गया हूं: गिलानी 
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के खिलाफ अवमानना केस में सुनवाई शुरु हो गई है। करीब 10 बजे प्रधानमंत्री गिलानी सुप्रीम कोर्ट के कमरा नंबर 4 पहुंचे जहां चार जजों की बेंच अवमानना केस की सुनवाई कर रही है।
Jan
18
व्हाइट हाउस पर प्रदर्शनकारियों ने फेंका 'स्मोक बम' 
अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस परिसर में मंगलवार देर रात 'स्मोक बम' फेंका गया। घटना के समय राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा वहां नहीं थे।
Jan
17
देखें: पाक के सियासी संकट पर इमरान खान से बातचीत 
सियासी उठापटक के बीच पाकिस्तान में मौजूद आईबीएन7 की एसोसिएट एडीटर स्मिता शर्मा ने पूर्व क्रिकेटर और तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान से खास बातचीत की।
पाकिस्तान में संसद की सर्वोच्चता का प्रस्ताव पास 
पाकिस्तान की संसद ने कल लोकतंत्र और संविधान के पक्ष में एक प्रस्ताव पास किया। संसद के विशेष सत्र के जरिए पाकिस्तान में सियासी दलों ने जबरदस्त एकता दिखाने की कोशिश की।
Jan
16
पाक के पीएम गिलानी ने की इस्तीफे की पेशकश 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है। कोर्ट ने उनके खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी कर दिया है जिसके बाद गिलानी ने इस्तीफे की पेशकश पर दी है।
इटली: जहाज हादसे में बाल-बाल बचे 200 भारतीय! 
इटली में हुए क्रूज हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 38 मुसाफिर अभी भी लापता हैं। ये लग्जरी जहाज अपने साथ क्रूज मेंबर समेत 4 हजार लोगों को ले जा रहा था।
Jan
13
पाक: रक्षा समिति की बैठक कल, नरम पड़े गिलानी-कयानी! 
तख्तापलट की आशंकाओं के बीच आज पाकिस्तानी संसद का विशेष सत्र सुबह करीब साढ़े दस बजे फिर शुरू होगा। दूसरी तरफ राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी दुबई से वापस अपने देश पाकिस्तान लौट आए हैं।
Jan
12
पाक में सियासी तूफान, जरदारी ने भरी दुबई की उड़ान 
पाकिस्तान में सरकार और सेना में तनाव के बीच राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी गुरुवार को दुबई के लिए रवाना हो गए। इससे देश में तख्तापलट की अटकलें और तेज हो गई हैं।
पाक में सेना-सरकार आमने-सामने, तख्ता पलट की आशंका 
मेमोगेट के बवंडर में फंसे पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट और तेज हो गई है। बुधवार को प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सेना के करीबी रक्षा सचिव को बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद आज रावलपिंडी में सेना के प्रमुख स्टाफ की बैठक चल रही है।
Jan
10
देखें: 10 सेकेंड में कैसे जमीदोंज हो गई एक इमारत 
10 सेंकेंड में एक 20 मंजिला इमारत जमीदोंज हो गई। ये तस्वीरें हैं अमेरिका के शहर ह्यूस्टन शहर की। 1952 की बनी इस 20 मंजिला इमारत को एक झटके में गिरा दिया गया।
Jan
01
देखें:जश्न के साथ दुनिया भर में स्वागत हुआ नए साल का! 
देश में ही नहीं पूरी दुनिया में नए साल का धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले नए साल का आगाज हुआ। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नए साल के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई।
Dec
20
मंगेतर ने जिंदा दफनाया, मंगनी की अंगूठी ने बचाया! 
मिशेलेना पर जान छिड़कने वाला मार्सिन जब उससे नफरत करने लगा तो ये भी सारी हदों को तोड़ने वाला था। मार्सिन ने अपनी प्रेमिका को जिंदा दफन कर दिया लेकिन तसल्ली इस बात की होगी कि इसके बावजूद प्रेमिका मिशेलेना जिंदा बच गई।













































